दक्षिण चीन सागर से गुजरे दो अमेरिकी युद्धपोत, चीन नाराज
अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के एकाधिकार जमाने की कोशिश का विरोध करता रहा है। चीन ने अमेरिका की इस गतिविधि पर नाराजगी जताई है।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 05:40 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 05:40 PM (IST)
वाशिंगटन, रायटर। अमेरिका और चीन में चल रही कारोबारी जंग के बीच दो अमेरिकी युद्धपोत विवादित दक्षिण चीन सागर से गुजरे। अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े के प्रवक्ता ने सोमवार को यहां कहा, 'मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत प्रीबल और चुंग हून दक्षिण चीन सागर में स्पार्टली द्वीप समूह से करीब 12 नॉटिकल मील दूर से गुजरे।
यह सामान्य आवाजाही है। अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत यह क्षेत्र अन्य देशों की आवाजाही के लिए खुला है। इस पर किसी देश की दखलंदाजी का अमेरिका विरोध करता है।'
अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के एकाधिकार जमाने की कोशिश का विरोध करता रहा है। चीन ने अमेरिका की इस गतिविधि पर नाराजगी जताई है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने इसे चीन की संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया है। शुआंग ने कहा, 'चीन, अमेरिका से ऐसी भड़काऊ गतिविधियों से गुरेज आने की गुजारिश करता है। चीन अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने से नहीं चूकेगा।'
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें