विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विटर ने BBC की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, सरकारी पैसों से चलने वाली मीडिया का दिया लेबल; मस्क ने कसा तंज

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Mon, 10 Apr 2023 09:35 AM (IST)

Twitter BBC Row ट्विटर ने अब बीबीसी को को सरकार द्वारा वित्तपोषित मीडिया संगठन के रूप में ट्विटर पर लेबल ...और पढ़ें

Twitter BBC Row ट्विटर और बीबीसी में पंगा।
Twitter BBC Row ट्विटर और बीबीसी में पंगा।

नई दिल्ली, एजेंसी। Twitter BBC Row एलन मस्क द्वारा ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद से हर दूसरे दिन कंपनी कुछ न कुछ नई घोषणा कर देती है, जो सुर्खी बन जाती है। इस बीच ट्विटर ने अब बीबीसी को लेकर एक ऐसा कदम उठाया जिसके बाद हंगामा छिड़ गया। 

दरअसल, सोशल मीडिया कंपनी ने ब्रॉडकास्टर को "सरकार द्वारा वित्तपोषित मीडिया" (Government funded media) संगठन के रूप में ट्विटर पर लेबल दे दिया है, जिसके बाद बीबीसी के साथ उसका विवाद खड़ा हो गया। ट्विटर द्वारा बीबीसी को गोल्ड टिक दिया गया है। ट्विटर के इस कदम से बीबीसी की निष्पक्षता पर भी सवाल उठ गए हैं।

बीबीसी ने दिया ये बयान

ट्विटर द्वारा लेबल दिए जाने के बाद ब्रिटेन के राष्ट्रीय प्रसारक बीबीसी ने इसके खिलाफ तुरंत विरोध जताया। सीएनएन के अनुसार,  ने रिपोर्ट किया। मीडिया कंपनी ने इस कदम का जवाब देते हुए कहा कि वो गोल्ड टिक (BBC Gold Tick) को लेकर ट्विटर से बात कर रही है और इसे जल्द से जल्द ठीक कर लिया जाएगा। मीडिया कंपनी ने कहा कि हम स्वतंत्र है और हमेशा से रहे हैं।

मस्क का तंज

एलन मस्क ने भी बीबीसी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, ''हमें संपादकीय प्रभाव पर और अधिक काम करने की  आवश्यकता है, क्योंकि यह बहुत अलग होता है। मैं वास्तव में नहीं सोचता कि बीबीसी किसी अन्य सरकारी वित्तपोषित मीडिया की तरह पक्षपाती है, लेकिन यह एकदम नहीं है, यह दावा करना बीबीसी की मूर्खता है।'' मस्क ने कहा कि इस मामले में मामूली सरकारी प्रभाव कहना सटीक होगा।