ट्रंप की चीन को चेतावनी, बोले- ईरान को हथियार भेजने पर 'बड़ी समस्याएं' झेलनी पड़ेंगी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह ईरान के खिलाफ अमेरिका की सैन्य सफलता पर जोर देते हुए दावा किया ...और पढ़ें

ट्रंप की चीन को चेतावनी, बोले- ईरान को हथियार भेजने पर बड़ी समस्याएं झेलनी पड़ेंगी (फोटो- रॉयटर)
HighLights
ट्रंप ने कहा कि उनके पास अब न नौसेना बची है, न रडार और न ही वायुसेना
ट्रंप बोले कि चीन ईरान को हथियारों की खेप भेजने की तैयारी कर रहा है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार सुबह ईरान के खिलाफ अमेरिका की सैन्य सफलता पर जोर देते हुए दावा किया कि तेहरान की नौसेना, रडार और वायुसेना पूरी तरह नष्ट हो चुकी है और उसके कई प्रमुख नेता मारे जा चुके हैं।
ट्रंप ने कहा कि उनके पास अब न नौसेना बची है, न रडार और न ही वायुसेना। उनके कई नेता मर चुके हैं… उन्होंने कई साल शासन किया, अब वे चले गए।
ट्रंप ने यह बयान उन खबरों के जवाब में दिया, जिनमें दावा किया गया था कि चीन ईरान को हथियारों की खेप भेजने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर चीन ऐसा करता है, तो चीन को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
इस्लामाबाद में चल रही अमेरिका-ईरान वार्ता पर बोले ट्रंप
इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के पहले चरण पर ट्रंप ने कहा कि वे कई घंटों से बैठक कर रहे हैं… हम देखेंगे कि क्या होता है। चाहे कुछ भी हो, जीत हमारी है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के नजरिए से जीत पहले ही हासिल हो चुकी है, भले ही दोनों पक्ष समझौता करें या न करें।
ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूरी तरह नियंत्रण रखे हुए है और विशाल टैंकरों में तेल तथा गैस लद रही है। उन्होंने कहा कि चाहे हम समझौता करें या न करें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हम जीत चुके हैं। हमें नाटो से कोई मदद नहीं मिली।
ईरानी संपत्तियों पर सवाल का जवाब
जब एएनआई ने पूछा कि क्या अमेरिका ईरानी संपत्तियां रिहा करेगा, तो ट्रंप ने कहा कि हम देखेंगे कि क्या होता है। हम ईरान के साथ गहन बातचीत कर रहे हैं। जीत हमारी ही होगी।
