विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्यावधि चुनावों में ट्रंप को वोट देने वाले 25% दक्षिण एशियाई अमेरिकी करेंगे डेमोक्रेट्स को वोट, सर्वे में खुलासा

Published: Tue, 27 Oct 2026 03:30 PM (IST)

2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनल्ड ट्रंप को वोट देने वाले 25% दक्षिण एशियाई अमेरिकी आगामी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों का समर्थन करने की योजना बना रहे हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में एक सर्वे में सामने आया है कि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनल्ड ट्रंप को वोट देने वाले दक्षिण एशियाई मूल के कम से कम 25 प्रतिशत अमेरिकी तीन नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों का समर्थन करने की योजना बना रहे हैं। यह सर्वे इंडियन अमेरिकन इपैक्ट नामक एक संस्था ने किया।

इसमें मध्यावधि चुनावों के लिए मुख्य मुद्दों के रूप में जीवन-यापन की लागत (65 प्रतिशत), स्वास्थ्य सेवा (53 प्रतिशत), नौकरियां और वेतन (33 प्रतिशत) तथा शिक्षा (28 प्रतिशत) को शामिल किया गया है।

सर्वे में शामिल दक्षिण एशियाई मूल के 800 पंजीकृत मतदाताओं में से 87 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकी थे, जबकि बाकी 13 प्रतिशत में पाकिस्तानी, बांग्लादेशी, श्रीलंकाई, नेपाली, भूटानी, मालदीवी, अफगानी, खमेर और बर्मी मूल के लोग शामिल थे।

2024 के राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस को वोट देने वालों में से 96 प्रतिशत लोग आगामी चुनावों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की योजना बना रहे हैं।

सर्वे से पता चला है कि ट्रंप को वोट देने वाले दक्षिण एशियाई मूल के अमेरिकियों में से 67 प्रतिशत अब भी रिपब्लिकन का समर्थन करते हैं, लेकिन 25 प्रतिशत ने कहा कि वे डेमोक्रेट्स का समर्थन करेंगे। यह सर्वे ऐसे समय में सामने आया है, जब टेक्सस सहित कई राज्यों में अर्ली वोटिंग शुरू हो चुकी है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)