'सभी मकसद पूरे होने तक लड़ाई जारी रहेगी', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप का बड़ा एलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान के साथ लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक अमेरिका के सभी मकसद पूरे नहीं हो जाते।
-1772412504295_m.webp)
सभी मकसद पूरे होने तक लड़ाई जारी रहेगी। (फाइल)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि ईरान से लड़ाई जारी है और यह तब तक चलेगी जब तक कि वॉशिंगटन के सभी मकसद पूरे नहीं हो जाते।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किए वीडियो में कन्फर्म किया कि तीन यूएस सर्विस मेंबर मारे गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि शायद और भी लोग मारे जाएंगे। उन्होंने अमेरिकियों की मौत का बदला लेने की कमस खाई।
ट्रंप ने कहा, "इस समय लड़ाई पूरी ताकत से जारी है और यह तब तक नहीं रुकेगी जब तक हमारे सभी मकसद पूरे नहीं हो जाते। हमारे बहुत मजबूत मकसद हैं।"
(सामाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
