विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'यूक्रेन को नया राष्ट्रपति मिलना चाहिए', पुतिन से डील का विरोध करने पर जेलेंस्की पर भड़के ट्रंप

Published: Sat, 10 Oct 2026 11:46 PM (IST)

ट्रंप ने यूक्रेन के लिए नए राष्ट्रपति का सुझाव दिया, क्योंकि उनके अनुसार जेलेंस्की रूस के साथ युद्ध समाप्त करने में अक्षम हैं।

पुतिन से डील का विरोध करने पर जेलेंस्की पर भड़के ट्रंप। (रॉयटर्स)

पुतिन से डील का विरोध करने पर जेलेंस्की पर भड़के ट्रंप। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. ट्रंप ने यूक्रेन के लिए नए राष्ट्रपति का सुझाव दिया।

  2. जेलेंस्की को रूस से युद्ध खत्म करने में अक्षम बताया।

  3. डीजल समझौते की आलोचना पर ट्रंप ने जेलेंस्की को फटकारा।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप में सुझाव दिया कि यूक्रेन के लिए नया राष्ट्रपति चुनने के समय आ गया है। उन्होंने रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए समझौता करने में मौजूदा नेता जेलेंस्की की अक्षमता का हवाला दिया।

ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस में कहा कि मेरा सुझाव है कि उन्हें एक ऐसा नया नेता चुनना चाहिए जो समझौता कर सके। न जाने क्यों जेलेंस्की ऐसा कभी नहीं करते।

ट्रंप के मुताबिक, अगर 2022 में वे अमेरिकी राष्ट्रपति होने तो रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू ही नहीं होता।

यूक्रेन के लिए नया राष्ट्रपति चुनने का समय आ गया- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि वह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। यूक्रेन और रूस के बीच उस युद्ध के शुरू होने की कोई वजह नहीं थी। यह अक्षमता के कारण शुरू हुआ। जेलेंस्की ने अपने देश का 30% हिस्सा खो दिया और दोनों देशों के बीच दस लाख से ज्यादा लोग इधर-उधर हुए, 20 लाख से ज्यादा लोग मारे गए।

यह एक ऐसा युद्ध है जो कभी शुरू नहीं होना चाहिए था। और मुझे लगता है कि यूक्रेन के लिए नया राष्ट्रपति चुनने का समय आ गया है।

जेलेंस्की ने अमेरिका-रूस डीजल समझौते की आलोचना की

ट्रंप की ये टिप्पणियां जेलेंस्की द्वारा अमेरिका-रूस डीजल समझौते की आलोचना करने के एक दिन बाद आईं। जेंलेंस्की ने इसे हमारे सहयोगियों के लिए अनुचित और एक कमजोर फैसला" बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मॉस्को यूक्रेन पर हमला करके समझौते के लिए अपना धन्यवाद जाहिर कर रहा था।

ज़ेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज, रूस ने जापोरिज्जिया में रिहायशी इमारतों पर पांच ग्लाइड बम गिराकर डीजल निर्यात पर प्रतिबंध हटाने के लिए अपना धन्यवाद जाहिर किया।

ट्रंप ने रूस के साथ किया डीजल समझौता

ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने रूस के साथ डीजल की बड़ी आपूर्ति के लिए समझौता किया है। उन्होंने मध्यावधि चुनावों से पहले ऊर्जा की कीमतें कम करने के प्रयास में मॉस्को पर लगे युद्ध-संबंधी प्रतिबंधों में ढील दी थी।

रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि रूस तुरंत अमेरिकी और वैश्विक बाजार में 300000 टन से ज्यादा डीजल ईंधन की आपूर्ति करेगा। उधर, क्रेमलिन ने कहा कि रूस ने अमेरिकी और वैश्विक बाजारों में तेल और तेल से बने उत्पाद सप्लाई करने की अपनी तैयारी को फिर से दोहराया है।

ट्रंप के अनुसार, रूस नवंबर में 500000 टन और उसके बाद दस लाख टन सप्लाई करेगा, साथ ही भविष्य में और ज्यादा मात्रा में सप्लाई करने का वादा भी किया गया है।