'मैं इसे ठीक करवा दूंगा', यूक्रेन में स्टारलिंक से जुड़ी समस्याओं पर मस्क से बात करेंगे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अगर यूक्रेन के स्टारलिंक एक्सेस पर प्रतिबंध जारी रहे तो वे एलन मस्क से बात करके समस्या का समाधान करेंगे।

यूक्रेन में स्टारलिंक से जुड़ी समस्याओं पर मस्क से बात करेंगे ट्रंप
HighLights
ट्रंप ने मस्क का बचाव करते हुए कहा कि एलन कभी कुछ गलत नहीं करेंगे
ट्रंप ने कहा कि अगर यूक्रेन में स्टारलिंक में कोई समस्या है तो मैं उसे ठीक करवा दूंगा
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। खबर आई थी कि मस्क ने यूक्रेन में स्टारलिंक की स्पीड कम कर दी है, जिसकी वजह से यूक्रेन को रूस के साथ युद्ध में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि ट्रंप के कहने के बाद स्पीड ठीक कर दी गई है। इस बीच, ट्रंप ने अपना बयान दिया ह।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अगर यूक्रेन के स्टारलिंक एक्सेस पर प्रतिबंध जारी रहे तो वे एलन मस्क से बात करके समस्या का समाधान करेंगे।
शुक्रवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर कोई समस्या है तो मैं उसे ठीक करवा दूंगा। उन्होंने बताया कि अभी तक उन्होंने मस्क से इस मुद्दे पर बात नहीं की है, लेकिन जरूरत पड़ने पर संपर्क करेंगे।
इससे एक दिन पहले ट्रंप ने दावा किया था कि यूक्रेन को स्टारलिंक सेवा पूरी तरह बहाल कर दी गई है। लेकिन शुक्रवार को यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि स्पीड प्रतिबंध अभी भी लागू हैं। रॉयटर की रिपोर्ट के अनुसार, ये प्रतिबंध रूस के खिलाफ सैन्य अभियानों के लिए सैटेलाइट संचार के इस्तेमाल को प्रभावित कर रहे हैं।
ट्रंप ने मस्क का बचाव करते हुए कहा कि एलन कभी कुछ गलत नहीं करेंगे। मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह जानता हूं। वे एक निष्पक्ष व्यक्ति हैं।
विवाद स्पेसएक्स की स्टारलिंक सेवा और उसके सैन्य संस्करण स्टारशील्ड को लेकर है। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि सैन्य-ग्रेड सिस्टम पर प्रतिबंधों से रूसी मोर्चे के पीछे कुछ ड्रोन के संचालन और रूसी हमलों का मुकाबला करने वाले एयर डिफेंस सिस्टम प्रभावित हुए हैं।
