एआई पर लगाम के लिए दिग्गजों के साथ बैठक करेंगे ट्रंप, सरकारी संगठनों के सिस्टम पर हमले के बाद खलबली
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एआई मॉडलों के बेलगाम होने की बढ़ती आशंकाओं के बीच दिग्गज एआई स्टार्टअप्स के प्रमुखों से ...और पढ़ें
-1790701434396_m.webp)
ट्रंप AI मॉडलों को नियंत्रित करने के तरीकों पर करेंगे विचार।
HighLights
ट्रंप एआई मॉडलों को नियंत्रित करने के तरीकों पर करेंगे विचार।
मेटा, गूगल, ओपनएआई के प्रमुख बैठक में होंगे शामिल।
एआई के बेलगाम होने और घुसपैठ की शिकायतों पर कार्रवाई।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) मॉडलों के बेलगाम होने को लेकर बढ़ती आशंकाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दिग्गज अमेरिकी एआइ स्टार्टअप के साथ बैठक कर इसे नियंत्रित करने के तरीकों पर विचार विमर्श करेंगे।
ट्रंप के साथ मंगलवार देर रात प्रस्तावित बैठक में मेटा के मार्क जुकरबर्ग, गूगल के सुंदर पिचाई और एंथ्रोपिक के डारियो अमोदेई शामिल होंगे। एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग और ओपनएआइ के प्रमुख ग्रेग ब्रोकमैन के भी इस बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।
अमेरिकी संसद के स्पीकर माइक जानसन के साथ-साथ पलांतिर के एलेक्स कार्प को भी इस बैठक में आमंत्रित किया गया है। ट्रंप के टेक सलाहकार माइकल क्राट्सियोस भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि ओपनएआइ और एंथ्रोपिक द्वारा एआइ एजेंटों के स्वत: खुराफाती हो जाने और बगैर निर्देश तमाम संगठनों के सिस्टम में घुसपैठ की शिकायतों के बाद ट्रंप प्रशासन हरकत में आया है।
कुछ एआइ डेवलपर चिंता भी जताते रहे हैं कि ये टेक्नोलाजी दस वर्षों के अंदर इंसानों की हत्या भी कर सकती है। इसके चलते रिपब्लिकन और डेमोक्रेट सांसदों ने इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत बताई। खास बात ये है कि अब तक ट्रंप इन खतरों को बकवास बताकर खारिज करते रहे हैं।
रायटर/इप्सोस की ओर से 17 से 20 सितंबर के दौरान कराए गए देशव्यापी सर्वे में 73 प्रतिशत लोगों ने इस बात से नाखुशी जताई कि एआइ के खतरों से निपटने के लिए कंपनियां ज्यादा प्रयास नहीं कर रही हैं। वहीं, 55 प्रतिशत लोगों का मानना है कि एआइ विकास को धीमा किया जाना चाहिए।
सोर्स- न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार
