विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'Apple और Google पर लगाया डिजिटल सर्विस टैक्स तो लगाएंगे भारी टैरिफ', ट्रंप की ब्रिटिश पीएम को धमकी

Published: Fri, 24 Apr 2026 08:02 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ब्रिटेन डिजिटल सेवा कर नहीं हटाता है, तो वे उस पर भारी टैरिफ लगाएंगे।

ट्रंप ने स्टार्मर को दी धमकी (फोटो-रॉयटर्स)

ट्रंप ने स्टार्मर को दी धमकी (फोटो-रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर डिजिटल सेवा कर नहीं हटाते हैं, तो वह ब्रिटेन पर भारी टैरिफ लगाएंगे।

ट्रंप ने द टेलीग्राफ को बताया कि यह कर अमेरिकी तकनीकी कंपनियों को अनुचित रूप से निशाना बनाने वाला है।

ट्रंप की टैरिफ धमकी

ब्रिटेन ने 2020 में दो प्रतिशत डिजिटल सेवा कर लागू किया था, जिसकी ट्रंप और उनके पूर्ववर्ती डेमोक्रेट जो बाइडेन ने आलोचना की थी। डिजिटल सेवा कर के निशाने पर एपल, गूगल और मेटा जैसी कंपनियां हैं।

ट्रंप ने कहा, 'मुझे यह पसंद नहीं है जब वे अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाते हैं, क्योंकि असल में, आप हमारी महान अमेरिकी कंपनियों और दुनिया की शीर्ष कंपनियों की बात कर रहे हैं।'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, 'हम इस पर विचार कर रहे हैं और हम ब्रिटेन पर भारी टैरिफ लगाकर इसका आसानी से जवाब दे सकते हैं।' ट्रंप की ये टिप्पणियां अगले सप्ताह ब्रिटेन के राजा चा‌र्ल्स की अमेरिका यात्रा से पहले आई हैं।

(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'ज्यादा समय नहीं बचा है...', ट्रंप का ईरान को नया अल्टीमेटम; न्यूक्लियर हमले की संभावना से इनकार