ईरान को परमाणु हथियार से दूर रखने ट्रंप चलेंगे नया दांव, अब पहाड़ों पर होगा हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान की 'पिकएक्स' पहाड़ी पर हमला करने की बात दोहराई है, जहां कथित परमाणु सुविधाएं ...और पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति की तस्वीर (फाइल)
HighLights
ट्रंप ने ईरान की पिकएक्स पहाड़ी पर हमले की बात कही।
लक्ष्य ईरान को परमाणु हथियार से दूर रखना है।
अमेरिका बिना परमाणु हथियार के लक्ष्य भेदने का दावा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक बार फिर ईरान पर हमले की बात दुहराई। उन्होंने अपने ताजा बयान में कहा कि वाशिंगटन ईरान की पिकएक्स पहाड़ी पर हमला कर सकता है। ट्रंप के इस बयान से दुनिया में फिर से तनाव बढ़ने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप किसी भी हाल में ईरान को परमाणु हथियार से दूर रखना चाहते हैं। बता दें कि युद्ध के तनाव बढ़ने पर ट्रंप किसी भी हद तक जाने की बात कह चुके हैं लेकिन हालिया बयान में उन्होंने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना से इनकार किया है।
परमाणु सुविधा वाले भंडार पर निशाना
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप उस जगह पर हमले की योजना बना रहे हैं, जहां पर ईरान के कथित तौर पर परमाणु सुविधाओं का भंडार है। अमेरिका लंबे समय से ये दावा कर रहा है कि ईरान किसी पहाड़ के नीचे ऐसी जगह का इस्तेमाल कर रहा है जहां पर आसानी से पहुंच नहीं है। इस जगह पर परमाणु कार्यक्रम चलने का अंदेशा हर बार लगाया जाता रहा है।
पहाड़ के नीचे परमाणु कार्यक्रम का अंदेशा
ट्रंप ने बताया कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को पहाड़ों के नीचे चट्टानों के नीचे दबा रखा है। इसलिए अमेरिका अब 'पिकएक्स' पहाड़ी पर नज़र रख रहा है। इसी बात का अंदेशा जताते हुए उन्होंने वहां पर हमले की बात कही। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि बिना परमाणु हथियार के अमेरिका अपने लक्ष्य को भेद देगा। उन्होंने कहा कि हमें परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है।
ईरान को परमाणु हथियार से दूर रखना अमेरिका का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि अमेरिका कभी नहीं चाहेगा ईरान के हाथ में परमाणु हथियार लगे। उन्होंने बताया कि वो अगर इसे पा लेंगे तो वो इसका बखूबी इस्तेमाल कर लेंगे। ट्रंप ने भी कहा कि अमेरिका फिलहाल वहां की जमीन पर अपनी सेना भेजने पर विचार नहीं कर रहा है।
इससे पहले मीडिया में ये भी रिपोर्ट आई थी कि ट्रंप सरकार ईरान पर मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स (MOAB) से हमले की योजना बना रहा है। ये बम इतना खतरनाक है कि एक बार अगर इसका इस्तेमाल हुआ तो ईरान की धरती का बड़ा हिस्सा इसके कहर से नहीं बचेगा। हालांकि अभी तक इसके इस्तेमाल की मंजूरी मिलने की पुष्टि ट्रंप सरकार ने नहीं की है।
