US Election 2020: ट्रंप का बड़ा दावा- इस बार तो चुनाव जीतेंगे ही भविष्य में भी राष्ट्रपति बने रहेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में प्रचार जोरों पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति व रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने एक चुनावी रैली में कहा कि वह आगामी राष्ट्रपति चुनाव में न केवल जीतने की उम्मीद करते हैं बल्कि वह भविष्य में अपने पद पर कायम रहेंगे।
मुस्केगॉन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हार-जीत चाहे जिसकी हो, लेकिन जीत के दावे दोनों प्रमुख राजनीतिक दल (डेमोक्रेटिक व रिपब्लिकन) के उम्मीदवार कर रहे हैं। शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति व रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने एक चुनावी रैली में यह दावा कि वह इस बार नहीं बल्कि आने वाले वर्षों में भी इस पद पर बने रहेंगे। उन्होंने एक चुनावी रैली में कहा कि वह आगामी राष्ट्रपति चुनाव में न केवल जीतने की उम्मीद करते हैं, बल्कि वह भविष्य में अपने पद पर कायम रहेंगे।
बोले ट्रंप- जीत की हैट्रिक बनाएंगे हम
उन्होंने रैली के दौरान कहा कि हमें चुनाव के परिणाम की चिंता नहीं है। हम यह चुनाव जीत रहे हैं। हमारे पास चुनाव की पारदर्शिता है। ट्रंप ने कहा कि हम महज चार वर्षों तक राष्ट्रपति नहीं, बल्कि अगले कई वर्षों तक इस पद पर बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह जीत की हैट्रिक बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत का महामंत्र है। यह जीत का एक नया मंत्र है।
अमेरिका के इतिहास में यह एक अहम चुनाव होगा
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के इतिहास में यह एक अहम चुनाव होगा। यह चुनाव ऐतिहासिक होगा। ट्रंप ने भरोसा जताया कि हम सत्ता में दोबारा वापस आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन चार वर्षों में हमारा प्रशासन अमेरिकी नागरिकों की अपेक्षा वह खरा उतरा है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नागरिकों के सहयोग व समर्पण से हमारा यह कार्यकाल सर्वाधिक सफल रहा है। नागरिकों की अपेक्षओं के अनुरूप ही कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम कार्य में विश्वास करते हैं। हम संघर्ष में विश्वास करते हैं। हम जीत में यकीन करते हैं।
ओपिनियन पोल में पिछड़ गए ट्रंप
अभियान के नवीनतम आंकड़े बताते हैं कि इस चुनावी रेस में राष्ट्रपति ट्रंप अपने प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन से काफी पीछे हैं। ट्रंप ओपिनियन पोल में बिडेन से काफी पिछड़ गए हैं। इतना ही नहीं धन उगाहने में भी वह अपने प्रतिद्वंद्वी से पीछे रहे हैं। शुरुआती चरण के रुझानों से साफ है कि इस बार मतदान रिकॉर्ड स्तर पर होगा। इस चुनाव में 2.6 करोड़ लोगों के पास पहले से ही मतपत्र है। उधर, चुनाव प्रचार पर कोरोना महामारी का ग्रहण लगा हुआ है। करोना महामारी के चलते डेमोक्रेटिक प्रत्याशी जो बिडेन चुनाव प्रचार में कम हिस्सा ले रहे हैं। हाल के हफ्तों में उनकी सीमित चुनावी यात्राएं ही हो सकी है। शनिवार को बिडेन अपने गृहजनपद डेलावेयर में थे।