विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप ने शेयर किया ईरान पर अमेरिका के अटैक का वीडियो, कहा- एक के बदले 20 हमले करेंगे

Published: Thu, 09 Jul 2026 09:04 AM (GMT+05:30)

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के एक एयरबेस पर हुए हमले का वीडियो साझा किया और दावा किया कि ईरान ...और पढ़ें

HighLights

  1. ट्रंप ने ईरान के एयरबेस पर हमले का वीडियो साझा किया।

  2. ईरान युद्धविराम डील के लिए गिड़गिड़ा रहा है, ट्रंप का दावा।

  3. होर्मुज हमले पर 20 गुना जोरदार पलटवार की चेतावनी।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के एक एयरबेस पर हुए हमले का वीडियो शेयर किया है। यह एयरबेस दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र ईरानशहर में स्थित है और इसके कुछ हिस्से का इस्तेमाल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स भी करता है।

ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान अमेरिका के साथ युद्धविराम डील के लिए तड़प रहा है। उन्होंने कहा, 'ईरान की तरफ से कुछ देर पहले फोन आया था। वह डील करने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं। मुझे नहीं मालूम कि वे इसके लायक भी हैं या नहीं। पता नहीं वो डील का पालन करेंगे भी या नहीं। उनके साथ समस्या है।'

20 गुना जोरदार हमले की चेतावनी

हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि ईरान की तरफ से किसने उन्हें फोन किया था। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि होर्मुज में जहाजों पर जो हमला हुआ है, उससे 20 गुना ज्यादा जोरदार हमला अमेरिकी सेना ईरानी ठिकानों पर करेगी। ट्रंप ने खार्ग द्वीप पर कब्जा करने की चेतावनी भी दोहराई।

उन्होंने कहा, 'जो भी कुछ होगा, बहुत तेजी से होगा।' ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना बस काम खत्म कर सकती है। ट्रंप का यह बयान बुधवार को की गई उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान के साथ साइन किया गया अंतरिम समझौता खत्म हो गया है।

फिर गहराया तनाव

मंगलवार को होर्मुज में हुए हमले के बाद से ही पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव गहरा गया है। बुधवार को अमेरिका ने ईरान पर मिसाइलें दागी थीं और फिर ईरान ने पलटवार किया था। गुरुवार को भी अमेरिका ने ईरान के चाबहार, कोनारक, बंदर अब्बास और सिरिक शहरों पर हमला किया। इसके बाद कुवैत और बहरीन में ईरानी मिसाइल हमले के सायरन बजने लगे।

उधर ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेरी गलीबाफ ने कहा अमेरिका और ईरान के बीच हमलों के बाद होर्मुज के केवल ईरानी व्यवस्था के तहत खुलेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अभी तक यह नहीं सीखा है कि दादागिरी करने और अपने वादे तोड़ने के नतीजे भुगतने पड़ते हैं। मैं साफ कर दूं, अगर आप हमला करेंगे, तो आप पर भी हमला होगा।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, बहरीन और कतर में बजने लगे मिसाइल अलर्ट के सायरन