'आखिरी मौका...', ईरान को लेकर ट्रंप ने तय किए चार लक्ष्य, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित युद्ध के लिए चार स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इनमें ईरान ...और पढ़ें

ईरान को लेकर ट्रंप ने तय किए 4 लक्ष्य। (रॉयटर्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जंग के लिए चार खास मकसद तय किए हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इजराइल का साझा हमला एक पुराने दुश्मन पर हमला करने का “आखिरी, सबसे अच्छा मौका” है। ट्रंप ने कहा कि हमारे चार मकसद हैं और वो एकदम साफ हैं।
उन्होंने कहा, पहला- हम ईरान की मिसाइल कैपेबिलिटी को खत्म कर रहे हैं। दूसरा- हम उनकी नेवी को खत्म कर रहे हैं। तीसरा- हम यह पक्का कर रहे हैं कि दुनिया का नंबर-एक आतंक का स्पॉन्सर कभी भी न्यूक्लियर वेपन हासिल न कर सके। और आखिरी- हम यह पक्का कर रहे हैं कि ईरानी सरकार अपनी सीमाओं के बाहर आतंकवादी सेनाओं को हथियार, फंड और गाइड करना जारी न रख सके।”
ईरान के परमाणु मिशन को विफल करने का आदेश
ट्रंप ने कहा कि ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को विफल करने के लिए उस पर हमले का आदेश दिया था और जरूरत पड़ने तक युद्ध जारी रखेंगे। सत्ता हस्तांतरण की अपनी योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान के विशिष्ट सैन्य बल, जिनमें रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के अधिकारी भी शामिल हैं, ईरानी जनता को अपने हथियार सौंप देंगे।
ईरान में सत्ता परिवर्तन का एक बिल्कुल अलग मॉडल पेश
उन्होंने कहा, "अगर आप इस बारे में सोचें तो वे सचमुच जनता के सामने आत्मसमर्पण कर देंगे।" फिर उन्होंने ईरान में सत्ता परिवर्तन का एक बिल्कुल अलग मॉडल पेश किया, जिसमें उन्होंने वेनेजुएला में अपने अनुभव का बार-बार जिक्र किया, जब उन्होंने डेल्टा फोर्स की एक टीम को मादुरो को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।
उन्होंने अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की सूचना भी सार्वजनिक रूप से जनता को नहीं दी। इसके बजाय ट्रंप पाम बीच स्थित अपने निजी क्लब मार-ए-लागो में एक डिनर पार्टी में इसकी जानकारी दी। रविवार को भी ट्रंप सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए।
उन्होंने एक और वीडियो जारी कर सैन्य कार्रवाई का जिक्र किया और ईरानी जनता से 'अपना देश वापस लेने' का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें- ईरान ने उन पर हमला किया, अब अरब देश लड़ाई में शामिल होना चाहते हैं, क्या हैं ट्रंप के बयान के मायने?
