फ्लाईदुबई घटना में तेहरान का हाथ निकला तो 'बहुत जोरदार हमला' करेंगे, ट्रंप की ईरान को चेतावनी
फ्लाईदुबई विमान में हुई घटना को लेकर जांच जारी है कि क्या वह आतंकी घटना थी या किसी और देश ...और पढ़ें
HighLights
इजरायल सऊदी समेत कई देश इस घटना की जांच में जुटे
ट्रंप ने इस बीच ईरान युद्ध को लेकर भी सख्त रुख अपनाया
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। फ्लाईदुबई विमान में हुई घटना को लेकर जांच जारी है कि क्या वह आतंकी घटना थी या किसी और देश का हाथ था। वहीं, इस घटना पर ट्रंप की कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि फ्लाईदुबई विमान में हुई घटना में अगर ईरान का हाथ निकला तो तेहरान को बहुत जोरदार जवाब दिया जाएगा। उन्होंने आशंका जताई कि इस घटना में ईरान की भूमिका हो सकती है।
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि जो मैं सुन रहा हूं उसके आधार पर जवाब हां में है, लेकिन हम अभी इस पर काम कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि अगर ईरान जिम्मेदार पाया गया तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा या नहीं, तो उन्होंने जवाब दिया, ओह, उन्हें बहुत जोरदार मारा जाएगा, चिंता मत करो।
यह टिप्पणी फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 की घटना के संदर्भ में आई है। दुबई से तेल अवीव जा रहे इस विमान में ओमानी को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मिट मच्छर पर हमला किया था और विमान को क्रैश करने की कोशिश की आशंका जताई जा रही है। यात्रियों और क्रू की मदद से विमान सुरक्षित सऊदी अरब के ताबुक में उतरा।
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि को-पायलट ने इस्लामी कट्टरपंथी विचारधारा का प्रशिक्षण लिया था। ट्रंप ने इस बीच ईरान युद्ध को लेकर भी सख्त रुख अपनाया।
उन्होंने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर फिर बमबारी शुरू करना संभव है। उन्होंने ईरान को नष्ट करने की धमकी भी दोहराई। अमेरिका मध्य पूर्व में तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर और अतिरिक्त सैनिक भेजने की तैयारी में बताया जा रहा है।
