अमेरिकी सुरक्षा प्रमुख केविन मैक्लेनन ने अपने पद से दिया इस्तीफा, ट्रंप ने साझा की जानकारी
राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार की देर रात यह जानकारी साझा की। इस तरह से मैक्लेनन भी ट्रंप प्रशासन छोड़ने वाले शीर्ष अधिकारियों की सूची में शामिल हो गए हैं।
वाशिंगटन,एजेंसी। अमेरिकी सुरक्षा प्रमुख केविन मैक्लेनन ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार की देर रात यह जानकारी साझा की। ट्रंप ने एक ट्वीट में मैक्लेनन के काम को याद करते हुए कहा है कि बॉर्डर क्रॉसिंग के साथ मिलकर अच्छा काम किया है। इस बीच ट्रंप ने ऐलान किया है कि एक सप्ताह में दूसरे सुरक्षा प्रमुख की नियुक्त हो जाएगी।
संक्षिप्त कार्यकाल मेंं बड़े काम
केविन मैक्लेनन ने अपने संक्षिप्त कार्यकाल में ट्रंप प्रशासन के लिए कई यादगार काम किए। वैध आव्रजन पर शिंकजा कसने में केविन का अहम रोल था। यह ट्रंप प्रशासन का मुख्य ऐजंडा था। होंडुरस, ग्वाटेमाला और अल सल्वोडोर के प्रवासियों के पलायन को रोकने में उनकी अहम भूमिका थी। इसी तरह से मेक्सिको के नागरिकों का अवैध प्रवेश रोकने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। मेक्सिको के साथ दक्षिणी सीमा पर लगभग एक मिलियन अनिर्दिष्ट प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया या उनको रोक दिया गया।
ट्रंप प्रशासन छोड़ने वाले की सूची में केविन भी भी शामिल
इस तरह से मैक्लेनन का नाम भी ट्रंप प्रशासन छोड़ने वाले शीर्ष अधिकारियों की सूची में शामिल हो गया है। अपने इस्तीफे के बाद केविन ने कहा अब वह ट्रंप प्रशासन में किसी नई भूमिका में काम नहीं करना चाहेंगे। बल्कि अपना सारा समय परिवार में बिताना चाहेंगे। उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अब वह निजी क्षेत्र की ओर रुख कर सकते हैं।
सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन को पद से हटाया गया
बता दें कि पिछले महीने अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन को पद से हटाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) पद के लिए पांच लोगों के नाम चुने थे। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी साझा की थी।
ट्रंप ने बोल्टन को इस पद से हटाने पर कहा था कि वे और उनके प्रशासन के लोग बोल्टन की कई सलाहों से असहमत थे। इसलिए उनसे इस्तीफा ले लिया गया। बता दें कि ईरान, उत्तर कोरिया और अफगानिस्तान जैसी प्रमुख विदेश नीति की चुनौतियों से निपटने के लिए वोल्टन के सुझावों से नाराज थे। इसी वहज से उनकी वोल्टन को उनके पद से हटाया गया।