विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान को पूरी तरह बर्बाद करने में जुटे ट्रंप, हथियारों के उत्पादन को चार गुना करने का एलान

Published: Sat, 07 Mar 2026 11:23 AM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2026 11:24 AM (IST)

अमेरिका ने ईरान से बढ़ते तनाव के बीच हथियारों के उत्पादन को चार गुना बढ़ाने का फैसला किया है। राष्ट्रपति ...और पढ़ें

चार गुना तेजी से हथियार बनाएगा अमेरिका (फोटो-रॉयटर्स)

चार गुना तेजी से हथियार बनाएगा अमेरिका (फोटो-रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने एडवांस्ड हथियारों के उत्पादन को तेजी से बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को US के छह बड़े डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर के साथ मीटिंग की है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया, कंपनियों ने US स्टॉक को तेजी से बढ़ाने के लिए उत्तम श्रेणी के हथियारों का उत्पादन चार गुना करने पर सहमति जताई है।

चार गुना तेजी से हथियार बनाएगा अमेरिका

डोनल्ड ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, 'हमने अभी-अभी सबसे बड़ी US डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के साथ एक बहुत अच्छी मीटिंग खत्म की है, जहां हमने उत्पादन और उत्पादन शेड्यूल पर चर्चा की।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया, 'ये कंपनी एक्सक्विजिट क्लास वेपनरी (उत्तम श्रेणी के हथियार) का उत्पादन चार गुना करने पर सहमत हुए हैं, क्योंकि हम जितनी जल्दी हो सके, क्वांटिटी के सबसे ऊंचे लेवल तक पहुंचना चाहते हैं।'

ईरान-वेनेजुएला पर हथियारों का इस्तेमाल

ट्रंप ने आगे बताया, 'हमारे पास मीडियम और अपर मीडियम ग्रेड के हथियारों की लगभग अनलिमिटेड सप्लाई है, जिसका इस्तेमाल हम ईरान में कर रहे हैं और हाल ही में वेनेजुएला में भी किया है। अब हमने ऑर्डर बढ़ा दिए हैं।'

राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मीटिंग में BAE सिस्टम्स, बोइंग, हनीवेल एयरोस्पेस, L3हैरिस मिसाइल सॉल्यूशंस, लॉकहीड मार्टिन, नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन और रेथियॉन के CEO शामिल थे।

अमेरिका की पहले हुई डील में लॉकहीड मार्टिन के साथ PAC-3 मिसाइलों का उत्पादन तीन गुना और THAAD इंटरसेप्टर का उत्पादन चार गुना करने का कई साल का एग्रीमेंट शामिल था।

हालांकि, यह बात साफ नहीं है कि मीटिंग में पेंटागन के इस साल की शुरुआत में घोषित उत्पादन बढ़ोतरी के अलावा नए एग्रीमेंट हुए या नहीं।

लॉकहीड मार्टिन करेगा चार गुना उत्पादन

व्हाइट हाउस मीटिंग के तुरंत बाद, लॉकहीड मार्टिन के एक प्रवक्ता ने कंफर्म किया कि कंपनी जरूरी हथियारों का उत्पादन चार गुना करने पर सहमत हो गई है।

स्पोक्सपर्सन ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप की लीडरशिप में हमने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और डिप्टी सेक्रेटरी स्टीफन फीनबर्ग के साथ महीनों पहले यह काम शुरू कर दिया था और हम अमेरिकी सेना की बेमिसाल क्षमता को मजबूत करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।'

यह भी पढ़ें- 'भारतीय अच्छे एक्टर...', रूसी तेल खरीदने पर ट्रंप के मंत्री ने की तारीफ; कांग्रेस भड़की

यह भी पढ़ें- ईरान के खिलाफ पाकिस्तान भी देगा अमेरिका का साथ? सऊदी अरब के रक्षा मंत्री और PAK आर्मी चीफ की हुई मुलाकात