विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदलेगी गाजा की तस्वीर, ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस ने पुनर्निर्माण के लिए 2.45 अरब डॉलर की योजना पेश की

Published: Thu, 24 Sep 2026 06:49 AM (IST)

अमेरिकी समर्थित बोर्ड ऑफ पीस ने गाजा में पुनर्निर्माण और शासन व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए छह महीने ...और पढ़ें

ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस ने गाजा पुनर्निर्माण के लिए 2.45 अरब डॉलर की योजना पेश की

ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस ने गाजा पुनर्निर्माण के लिए 2.45 अरब डॉलर की योजना पेश की

HighLights

  1. ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' ने पेश की अरबों डॉलर की पुनर्वास रणनीति

  2. गाजा में पुनर्निर्माण और शासन व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कोशिशें तेज

एपी, न्यूयॉर्क। अमेरिकी समर्थित बोर्ड ऑफ पीस ने गाजा में पुनर्निर्माण और शासन व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए छह महीने की 2.45 अरब डॉलर की एक नई योजना का प्रस्ताव रखा है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर न्यूयॉर्क में आयोजित बोर्ड की बैठक में 66 परियोजनाओं का यह खाका पेश किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गाजा में बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य पहलों को बढ़ावा देना है।

बोर्ड के अनुसार, युद्ध से तबाह हुए गाजा के पूर्ण पुनर्निर्माण में मध्यम अवधि में लगभग 35.2 अरब डॉलर और अगले 10 वर्षों में 71.4 अरब डालर का भारी खर्च आने का अनुमान है।

हालांकि यह प्रस्ताव ट्रंप के युद्ध-विराम और शांति समझौते को आगे बढ़ाने के लिए लाया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर हमास द्वारा हथियार न डालने और इजरायली सैन्य नियंत्रण के कारण इसे भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।