विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वो बात करना चाहते हैं, लेकिन अब देर हो गई है', ईरान-इजरायल युद्ध पर ट्रंप क्या-क्या बोले?

Published: Tue, 03 Mar 2026 06:44 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की वायुसेना, नौसेना और नेतृत्व खत्म हो गया है। उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights

  1. ट्रंप ने ईरान की वायुसेना, नौसेना, नेतृत्व के खत्म होने का दावा किया

  2. अमेरिका-इजरायल का सैन्य अभियान 28 फरवरी से जारी है

  3. ईरान ने अमेरिकी ठिकानों और पड़ोसी देशों पर जवाबी हमले किए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान पर इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने मंगलवार शाम को ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर ईरान की एयरफोर्स, नेवी और लीडरशिप के खत्म होने का दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि उसके न्यूक्लियर और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए ओवरसाइट डील पर बातचीत के लिए अब बहुत देर हो चुकी है।

HCfTcFAW4AE1oX7

ट्रंप का नया दावा 

ट्रंप ने एक ट्रुथ सोशल पोस्ट में एक ओपिनियन पीस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'उनका एयर डिफेंस, एयर फोर्स, नेवी और लीडरशिप खत्म हो गई है। वे बात करना चाहते हैं। मैंने कहा, बहुत देर हो चुकी है!'

TRUMP

अब तक कितना नुकसान

अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के खिलाफ अपना मिलिट्री ऑपरेशन जारी रखा है जो 28 फरवरी को शुरू हुआ था। इस जंग में अब तक सैकड़ों लोग मारे गए हैं, जिनमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और तेहरान के कई टॉप पॉलिटिकल और मिलिट्री लीडर शामिल हैं।

अमेरिका और इजरायल के मंगलवार से हमले जारी रखने के बावजूद ईरान जवाबी कार्रवाई कर रहा है। ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने पड़ोसी अरब देशों में स्थित अमेरिका के कई एसेट्स को निशाना बनाया है।

TRAMP

US एम्बेसी पर हमले 

ईरानी ड्रोन ने सऊदी अरब में US एम्बेसी को निशाना बनाया था। इस हमले में बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे पहले कुवैत में मिशन पर भी हमला हुआ था। ईरान पड़ोसी अरब देशों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन भी दाग रहा है।

इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट से होकर जाने वाले जहाजों को रोक रहा है। होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया 20 प्रतिशत तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस का व्यापार होता है।

US

ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के मुताबिक, US-इजराइली हमलों में ईरान में कम से कम 787 लोग मारे गए हैं। इजराइल में, जहां ईरानी मिसाइलों ने कई जगहों पर हमला किया, वहां 11 लोग मारे गए।

ईरान के सपोर्ट वाले मिलिटेंट ग्रुप हिज़्बुल्लाह ने भी इजराइल पर हमला किया है, जिसके जवाबी हमलों में लेबनान में 52 लोग मारे गए।