विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'यह हमला करने का आखिरी मौका था...', ट्रंप ने बताया कितना लंबा चलेगा ईरान युद्ध

Published: Mon, 02 Mar 2026 11:11 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2026 12:11 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर हमले को 'आखिरी और सबसे अच्छा मौका' बताया। इसका उद्देश्य ईरान के परमाणु और ...और पढ़ें

ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में आयोजित एक इवेंट में कही बात (फोटो: रॉयटर्स)

ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में आयोजित एक इवेंट में कही बात (फोटो: रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान में चल रहे युद्ध को लेकर कहा है कि यह हमला करने का आखिरी और सबसे अच्छा मौका था। उन्होंने कहा कि इस खतरनाक सरकार से पैदा हुए बर्दाश्त न होने वाले खतरों को खत्म करने के लिए जरूरी थी।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में आयोजित एक इवेंट में कहा, 'मैंने ईरान के न्यूक्लियर डेवलपमेंट और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को रोकने के लिए हमले का आदेश दिया था, क्योंकि वह उस ओर तेजी से बढ़ रहा था।'

trump press conference

ट्रंप बोले- अभी लंबा खिंचेगा युद्ध

उन्होंने कहा, 'मैंने अंदाजा लगाया था कि यूएस का कैंपेन चार से पांच हफ्ते तक चलेगा लेकिन यह और लंबा भी चल सकता है।' उन्होंने कहा कि लंबी दूरी की मिसाइलों और न्यूक्लियर हथियारों से लैस ईरानी सरकार मिडिल ईस्ट के लिए ही नहीं, बल्कि अमेरिकी लोगों के लिए भी एक बर्दाश्त न होने वाला खतरा होगी।

ट्रंप ने कहा, 'अमेरिकी सेना ने 10 ईरानी जहाजों को मार गिराया है और अब वे समुद्र की गहराई में हैं। आज यूनाइटेड स्टेट्स मिलिट्री ईरान में बड़े पैमाने पर लड़ाकू ऑपरेशन चला रही है ताकि इस भयानक, आतंकवादी शासन से अमेरिका को होने वाले गंभीर खतरों को खत्म किया जा सके।

trump interview

ट्रंप ने कहा कि यूएस का एक पुराना लक्ष्य था कि वह ईरान को इस इलाके में कहीं और मिलिटेंट ग्रुप्स को सपोर्ट करने से रोके। ट्रंप ने अब तक की लड़ाई में चार अमेरिकी सर्विस पर्सनल के नुकसान का जिक्र किया और कहा कि उनकी याद में हम इस मिशन को पक्के इरादे के साथ जारी रख रहे हैं।

ज्वाइंट चीफ आफ स्टाफ के अध्यक्ष बोले- हो रही जांच

अमेरिका के ज्वाइंट चीफ आफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन राइजिन केन ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी वायु सेना के तीन एफ-15 विमानों के नुकसान की जांच की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर जवाबी कार्रवाई की जाएगी।

trump iran

ईरान के साथ चल रहे संघर्ष पर जनरल केन ने आपरेशन एपिक फ्यूरी की सराहना की और कहा कि नुकसान के बावजूद अभियान विश्व भर में सक्रिय रहेंगे और वैश्विक स्तर पर शक्ति प्रदर्शन करने की अमेरिकी सेना की क्षमता पर विश्वास जताया।

उन्होंने कहा कि रविवार की रात अमेरिकी वायु सेना के तीन एफ-15 विमानों के नष्ट होने की जानकारी मिली है। मैं चालक दल की सुरक्षा के लिए आभारी हूं और हम जानते हैं कि यह शत्रुतापूर्ण गोलीबारी के कारण नहीं हुआ था।

उन्होंने कहा कि चूंकि इस मामले की जांच चल रही है, इसलिए मैं इस पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। पूरे क्षेत्र और विश्व भर में अभियान जारी रहेंगे। अमेरिकी सेना न केवल दबाव बनाए रखने के लिए, बल्कि आवश्यकतानुसार जवाब देने और अनुकूलन करने के लिए भी तैयार है।

यह भी पढ़ें- 'बड़ी लहर आना बाकी है', ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान की न्यूक्लियर साइट पर धमाके शुरू