विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनिया के लिए खुलेगा होर्मुज, ट्रंप बोले- 'चिनफिंग मुझे गले लगाएंगे, लेकिन एक शर्त पर'

Published: Wed, 15 Apr 2026 05:50 PM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2026 07:01 PM (IST)

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि चीन होर्मुज जलडमरूमध्य के हमेशा खुले ...और पढ़ें

HighLights

  1. ट्रंप बोले, चीन होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने से खुश

  2. ट्रंप का दावा, चीन ईरान को हथियार नहीं देगा

  3. रिपोर्टों ने चीन-ईरान सैन्य सहयोग का खुलासा किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लिखा कि चीन 'बहुत खुश' है क्योंकि वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को स्थायी रूप से खोल रहे हैं और यह अब कभी भी ब्लॉक नहीं होगा।

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा, 'चीन बहुत खुश है कि मैं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को स्थायी रूप से खोल रहा हूं। मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूं और दुनिया के लिए। यह स्थिति दोबारा कभी नहीं होगी। उन्होंने ईरान को हथियार भेजने पर सहमति नहीं देने का वादा किया है।'

TRUMP

होर्मुज की लड़ाई 

ट्रंप का यह बयान वैश्विक तेल व्यापार के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़ा है, जो मिडिल ईस्ट से तेल निर्यात का प्रमुख रास्ता है। इस जलडमरूमध्य पर पहले ईरान ने तो वहीं बाद में अमेरिका ने नाकेबंदी कर रखी है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है।

Xi Jinping peace plan

ट्रंप के बयान पर सवाल 

हालांकि, ट्रंप के इस दावे पर सवाल उठ रहे हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ईरान को एयर डिफेंस सिस्टम देने की तैयारी कर रहा है। वहीं फाइनेंशियल टाइम्स ने भी खुलासा किया कि ईरान अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए चीनी जासूसी उपग्रहों का इस्तेमाल कर रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने इन रिपोर्टों से इनकार करते हुए कहा है कि वे ईरान को किसी भी प्रकार का सैन्य समर्थन नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रैकर ऑन कर होर्मुज पार कर गया ईरान का टैंकर, देखती रह गई ट्रंप की सेना

यह भी पढ़ें- US सेना ने ईरान से जुड़े 8 तेल टैंकरों को रोका, CENTCOM का दावा- समुद्री व्यापार पूरी तरह ठप