विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप का बड़ा एलान: मतदाता धोखाधड़ी का सबूत दो, 10 लाख डॉलर पाओ

Published: Tue, 27 Oct 2026 10:47 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले और आगामी चुनावों में मतदाता धोखाधड़ी के ठोस सबूत देने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है।

मतदान में धोखाधड़ी की जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम।

मतदान में धोखाधड़ी की जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम।

HighLights

  1. ट्रंप ने मतदाता धोखाधड़ी पर 10 लाख डॉलर इनाम की घोषणा की।

  2. गैर-नागरिकों द्वारा मतदान पर प्रशासन कर रहा कार्रवाई।

  3. नील यंग ने गाने के गैर-कानूनी इस्तेमाल पर मुकदमा किया।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि जो कोई भी पिछले चुनावों या आगामी 2026 के मध्यावधि चुनावों से जुड़ी मतदाता धोखाधड़ी के ठोस सबूत देगा, उसे 10 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम दिया जाएगा। यह इनाम तब मिलेगा, जब धोखाधड़ी करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाए और उन्हें दोषी ठहरा दिया जाए।

उन्होंने चुनावी पारदर्शिता पर कड़ा रुख दोहराया और मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ियों का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर डेमोक्रेट्स जीतते हैं, तो 1929 जैसी आर्थिक मंदी आ सकती है।

वहीं आईएएनएस के अनुसार, ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उनका प्रशासन उन गैर-नागरिकों को देश से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है, जो मतदान करते हैं।

डेमोक्रेट्स ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वह चुनावों से पहले मतदाताओं को डराने-धमकाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहा है। कई राज्यों के चुनाव अधिकारियों का कहना है कि गैर-नागरिकों द्वारा मतदान करने के मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं।

प्रशासन ने वाशिंगटन स्टेट से 400 मतदाताओं के मतपत्रों को अलग रखने कहा

एपी के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने वाशिंगटन राज्य से कहा कि वे उन 400 लोगों के मतपत्रों को अलग रखे, जिनके बारे में संदेह है कि उन्होंने अमेरिकी नागरिकता के बिना मतदान के लिए पंजीकरण कराया था। न्याय विभाग ने कहा कि उसने पिछले चुनावों में इन 400 से अधिक लोगों द्वारा डाले गए 1,500 वोटों की पहचान की है।

विभाग ने कहा है कि मध्यावधि चुनावों में इन लोगों द्वारा डाले जाने वाले मतपत्रों को तब तक अलग रखा जाए, जब तक कि राज्य के अधिकारी यह पुष्टि न कर लें कि वे कानूनी रूप से मतदान के पात्र हैं या नहीं।

संगीतकार नील यंग ने गाने के गैर कानूनी इस्तेमाल पर मुकदमा दायर किया

संगीतकार नील यंग ने डोनाल्ड ट्रंप की राजनीतिक एक्शन कमिटी, 'ट्रंप 47 कमिटी इंक.' के खिलाफ 10 मिलियन अमेरिकी डालर का मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि कमिटी ने मिडटर्म चुनाव रैलियों में राष्ट्रपति के मंच पर आने के दौरान उनके गाने राकिन इन द फ्री वर्ल्ड का गैर-कानूनी तरीके से इस्तेमाल किया।

(समाचार एजेंसी एएनआई इनपुट के साथ)