विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चुनावी रैली में ट्रंप ने महंगाई का उड़ाया मजाक, अमेरिकी राष्ट्रपति के इस मज़ाक पर भड़के डेमोक्रेट्स

Published: Fri, 30 Oct 2026 04:02 AM (IST)

अमेरिका में महंगाई और जीवन-यापन की बढ़ती लागत चुनाव के अहम मुद्दे बने हुए हैं। प्यू रिसर्च सेंटर के एक ...और पढ़ें

चुनावी रैली में ट्रंप ने महंगाई का उड़ाया मजाक (फोटो- रॉयटर)

चुनावी रैली में ट्रंप ने महंगाई का उड़ाया मजाक (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. हर वयस्क को 5,000 डॉलर देने के वादे पर बोले- मेरे क्लब में बस बर्गर मिलेगा

  2. ओबामा ने नैतिकता के आधार पर मतदान की अपील की, प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप को घेरा

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने महंगाई और खर्च उठाने की क्षमता को लेकर ऐसा मजाक किया कि टेक्सास के कॉर्पस क्रिस्टी में उनकी रैली में समर्थक ठहाके लगाने लगे।

प्रेट्र के अनुसार, मंगलवार को उन्होंने कहा कि उनके आलीशान मार-ए-लागो रिसार्ट में 5,000 डॉलर में मुश्किल से एक हैमबर्गर और छोटी मिठाई ही मिल पाएगी।

ट्रंप ने यह टिप्पणी हर अमेरिकी वयस्क को 5,000 डॉलर देने के अपने चुनावी वादे के संदर्भ में की। यह भुगतान रिपब्लिकन पार्टी के कांग्रेस के दोनों सदनों में नियंत्रण बरकरार रखने की शर्त से जुड़ा है।

प्रस्ताव पर करीब 1.3 ट्रिलियन डॉलर के खर्च और इसे लागू करने के लिए कांग्रेस की मंजूरी की जरूरत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अमेरिका में महंगाई और जीवन-यापन की बढ़ती लागत चुनाव के अहम मुद्दे बने हुए हैं। प्यू रिसर्च सेंटर के एक हालिया अध्ययन के मुताबिक, 60 प्रतिशत अमेरिकियों का कहना है कि उनकी आमदनी मनचाही जिंदगी जीने के लिए पर्याप्त नहीं है।

वहीं, 70 प्रतिशत लोगों ने बाहर खाना खाने जैसे अतिरिक्त खर्चों में कटौती की है। इसके बावजूद ट्रंप अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बेहतर प्रदर्शन का दावा करते रहे हैं। उन्होंने महंगाई और खर्च उठाने की समस्या को डेमोक्रेट्स का गढ़ा हुआ मुद्दा बताया है।

ओबामा ने नैतिकता के आधार पर वोट देने को कहारायटर के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए मतदाताओं से नैतिकता के आधार पर मतदान की अपील की।

उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी संस्कृति को बदलना जरूरी है, जहां झूठ बोलने, धोखा देने और दूसरों को डराने-धमकाने को स्वीकार किया जाता हो। ओबामा ने चेताया कि जब पैसे को ही इंसान की अहमियत मापने का पैमाना बना दिया जाता है, तो व्यवस्था की खामियों और आर्थिक समस्याओं को दूर करना मुश्किल हो जाता है।

इससे पहले ओबामा ने व्हाइट हाउस में ट्रंप की ओर से कराए जा रहे बदलावों पर तंज कसते हुए कहा था कि इमारत ऐसी दिखती है, मानो सद्दाम हुसैन ने वहां चीजकेक फैक्टरी खोल दी हो।

एपस्टीन के मुद्दे पर भी घिरे ट्रंपओहायो में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े मुद्दे पर ट्रंप को टोका।

ट्रंप ने जवाब में दावा किया कि उन्होंने करीब 25 साल पहले एपस्टीन को अपने क्लब से निकाल दिया था। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को पैसे लेकर हंगामा करने वाला बताया।