विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप जूनियर की शादी का खर्च रूसी धनकुबेर ने उठाया, इंस्टाग्राम पोस्ट में हुआ खुलासा

Published: Tue, 15 Sep 2026 05:06 AM (IST)

डोनल्ड ट्रंप जूनियर की पत्नी बेटिना ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया है कि उनकी शादी के बाद की पार्टियों का ...और पढ़ें

पुतिन के करीबी ने उठाया ट्रंप के बेटे की शादी का खर्च

पुतिन के करीबी ने उठाया ट्रंप के बेटे की शादी का खर्च

HighLights

  1. ट्रंप जूनियर की पत्नी बेटिना ने किया इंस्टाग्राम पर खुलासा।

  2. रूसी धनकुबेर उमर क्रेमलेव ने उठाया शादी का खर्च।

  3. क्रेमलेव को पुतिन का करीबी और ओलिगार्क बताया गया।

एपी, न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की नवविवाहित पत्नी बेटिना ने रहस्योद्घाटन किया है कि उनकी मई 2026 में हुई शादी के खर्च का कुछ हिस्सा एक रूसी धनकुबेर ने भी उठाया था। वह धनकुबेर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का करीबी था।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस रहस्योद्घाटन वाले पेज पर बेटिना और उनके पति डोनल्ड ट्रंप जूनियर के भी हस्ताक्षर हैं। इस पोस्ट में रूसी धनकुबेर का नाम उमर क्रेमलेव बताया गया है और उसे डियर फ्रेंड नाम से संबोधित किया गया है।

बताया गया है कि उसने बड़े ही शानदार तरीके से शादी के बाद की दो रातों की पार्टियों को आयोजित किया था। ये पार्टियां नवविवाहित दंपती के लिए अद्भुत उपहार सरीखी थीं।

इसके लिए क्रेमलेव का आभार जताया गया है। इससे पहले ऐसे मामलों की पड़ताल करने वाली गैर लाभकारी वेबसाइट प्रोपब्लिका ने बताया था कि ट्रंप जूनियर और बेटिना एंडरसन के विवाह बाद हुए आयोजनों का खर्च क्रेमलेव ने उठाया था।

क्रेमलेव इंटरनेशनल बाक्सिंग एसोसिएशन से भी जुड़े हुए हैं और वह उसके मुकाबले आयोजित करवाते हैं। क्रेमलेव को ओलिगार्क बताया जाता है। रूस में यह शब्द उन लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो सत्ता के नजदीक रहकर उसका लाभ उठाते हुए अपने प्रभाव और संपत्ति को बढ़ाते हैं।