विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कब्जा करो, मदद आ रही है...', ट्रंप ने कही ईरान पर हमले की बात तो भड़का रूस; दे दी चेतावनी

Published: Tue, 13 Jan 2026 09:06 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 13 Jan 2026 11:21 PM (GMT+05:30)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक पोस्ट ने अंतरराष्ट्रीय जगत में सनसनी फैला दी है। उन्होंने ईरान के प्रदर्शनकारियों को ...और पढ़ें

ट्रंप ने ईरान के प्रदर्शनकारियों को अपना प्रदर्शन जारी रखने के लिए कहा है

ट्रंप ने ईरान के प्रदर्शनकारियों को अपना प्रदर्शन जारी रखने के लिए कहा है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के एक पोस्ट ने अंतरराष्ट्रीय जगत में सनसनी मचा दी है। ट्रंप ने ईरान के प्रदर्शनकारियों को अपना प्रदर्शन जारी रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि मदद आ रही है। इस पोस्ट के बाद से कयास लगने लगे हैं कि वेनेजुएला के बाद अब अमेरिका ईरान पर हमला करने जा रहा है।

 

हालांकि ट्रंप ने इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं की। उन्होंने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट किया- 'ईरानी देशभक्तों, विरोध करते रहो। अपनी संस्थाओं रपर कब्जा करो। हत्यारों और दुर्व्यवहार करने वालों का नाम याद कर लो, उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।'

रूस-ईरान का पलटवार

वहीं ट्रंप की इस धमकी पर रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि जो लोग ईरान पर हमले के लिए बाहरी तौर पर भड़काई गई अशांति का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें मिडिल ईस्ट की मिडिल ईस्ट की स्थिति और ग्लोबल इंटरनेशनल सिक्योरिटी के लिए ऐसे कामों के भयानक नतीजों के बारे में पता होना चाहिए।

वहीं ईरान ने भी अमेरिका को करारा जवाब दिया है। ईरान ने कहा है कि वह हम अपने खिलाफ किसी भी हमले का ज़ोरदार जवाब देंगे और किसी को भी हमें धमकाने नहीं देंगे। ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि सभी अमेरिकी बेस और जो देश इस इलाके में वॉशिंगटन के ऑपरेशन्स में मदद करते हैं, वे हमारे लिए सही टारगेट होंगे।

trump iran

ट्रंप ने रद की बैठक

ट्रंप ने इसके आगे कहा, 'मैंने प्रदर्शनकारियों की बेमतलब हत्या बंद होने तक ईरानी अधिकारियों के साथ सभी बैठकें रद्द कर दी हैं। मदद आ रही है। MIGA!' हालांकि 'मदद आ रही है' का असल मतलब क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। लेकिन ट्रंप ने अपनी पोस्ट में MIGA लिखा है, जिसका मतलब मेक ईरान ग्रेट अगेन हो सकता है।

america iran attack

इसके पहले ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ईरान के बारे में बहुत मजबूत विकल्पों पर विचार कर रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा था कि हवाई हमले ट्रंप के कई विकल्पों में से एक हैं। ट्रंप ने पहले भी ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर उनसे प्रदर्शनकारियों पर हमला करना बंद नहीं किया, तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर अमेरिका 25 फीसदी टैरिफ लगाएगा। ईरान हमेशा से अमेरिका के बयानों को दरकिनार करता रहा है, लेकिन इस बार स्थिति अलग है।