विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप के जन्मदिन पर डील नहीं करना चाहता था ईरान, दोनों देशों में ठनी; फिर ऐसे बनी बात

Published: Mon, 15 Jun 2026 07:45 PM (IST)

ट्रंप 14 जून को अपने जन्मदिन पर ईरान शांति समझौते को अंतिम रूप देना चाहते थे, लेकिन ईरान ने इसे ...और पढ़ें

ईरान के साथ शांति समझौता पूरा। (फाइल)

ईरान के साथ शांति समझौता पूरा। (फाइल)

HighLights

  1. ट्रंप जन्मदिन पर ईरान शांति समझौता चाहते थे।

  2. ईरान ने जन्मदिन से बचने को देरी की।

  3. 7.5 घंटे के अंतर से समझौता हुआ।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप 14 जून को अपने 80वें जन्मदिन पर ईरान शांति समझौते को फाइनल करने के इच्छुक थे। उन्होंने ऐसा किया भी। हालांकि, ईरान ट्रंप को जन्मदिन का तोहफा नहीं देना चाहता था। उन्होंने ऐसा नहीं किया। दोनों पक्षों ने अपनी पसंद की तारीखों और समय के अनुसार, साढ़े सात घंटे के अंतर से समझौते पर मुहर लगाई।

ट्रंप ने सोमवार सुबह घोषणा की कि ईरान के साथ समझौता पूरा हो गया है। अपने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, "सभी को बधाई! मैं इसके द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी रोक-टोक के खोलने के साथ ही अमेरिका नौसेना को तुरंत हटाने की अनुमति देता हूं। दुनिया के जहाजो, अपना इंजन चालू करो, तेल बहने दो।"

ईरान ने अलग टाइम जोन का उठाया फायदा

ईरान ने अमेरिका के साथ अपने मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग को फाइनल करने में स्थानीय समय के अनुसार आधी रात के बाद तक की देरी की। ईरान ने अलग-अलग टाइम जोन का फायदा उठाया और ट्रंप के साथ किसी भी बात पर सहमति होने से पहले घड़ी में 12 बजने का इंतजार किया।

ईरान नहीं चाहता था कि ट्रंप के बर्थडे से मेल खाए समझौते की तारीख- NYT

'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने दो ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया कि ईरान नहीं चाहता था कि यह अहम मौका रविवार को ट्रंप के जन्मदिन के साथ मेल खाए। इस अधिकारियों की पहचान उजगर नहीं की जा सकी क्योंकि मामला संवेदनशील था।

दोनों देशों के टाइम जोन में साढ़े सात घंटे का अंतर

NYT की रिपोर्ट में कहा गया कि साढ़े सात घंटे के समय के अंतर ने तेहरान और वॉशिंगटन दोनों को यह दावा करने का मौका दिया कि समझौता कब फाइनल हुआ था। ट्रंप ने कहा ने कहा था कि यह रविवार को होगा और ईरान ने कहा था कि यह बाद में किसी दिन होगा।

ट्रंप ने 14 जून की समझौते की पुष्टि

शांति समझौते की घोषणा शुरू में मध्यस्थ पाकिस्तान ने की थी और ट्रंप ने 14 जून को शाम 5:29 बजे इसकी पुष्टि की। तब कर तेहरान में 15 जून की सुबह 1 बज चुके थे। समय के इस अंतर का फायदा दोनों पक्षों को मिला।

शांति समझौते पर 19 जून को होंगे हस्ताक्षर

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर 19 जून को स्विटजरलैंड के जिनेवा में होगा और अंतिम समझौते के लिए 60 दिनों की अवधि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- ईरान के साथ शांति समझौता पूरा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला; ट्रंप का एलान