Move to Jagran APP

ट्रंप ने दी इफ्तार पार्टी, न्यूजीलैंड और श्रीलंका में आतंकी हमलों पर जताया दुख

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रमजान लोगों को साथ लाता है और लोग उम्मीद सहिष्णुता और शांति की कामना करते हुए एकजुट होते हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 14 May 2019 05:03 PM (IST)Updated: Tue, 14 May 2019 05:03 PM (IST)
ट्रंप ने दी इफ्तार पार्टी, न्यूजीलैंड और श्रीलंका में आतंकी हमलों पर जताया दुख
ट्रंप ने दी इफ्तार पार्टी, न्यूजीलैंड और श्रीलंका में आतंकी हमलों पर जताया दुख

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ह्वाइट हाउस में इफ्तार दावत की मेजबानी की। उन्होंने कहा, 'अमेरिका और दुनियाभर में रहने वाले मुस्लिमों के लिए रमजान पवित्र महीना है। रमजान लोगों को साथ लाता है और लोग उम्मीद, सहिष्णुता और शांति की कामना करते हुए एकजुट होते हैं।' इस मौके पर ट्रंप ने न्यूजीलैंड और श्रीलंका में आतंकी हमलों में मारे गए लोगों के प्रति दुख भी जताया।

loksabha election banner

गत 15 मार्च को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर की दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी में 50 लोग मारे गए थे। जबकि गत 21 अप्रैल को श्रीलंका के तीन चर्चो और तीन लक्जरी होटलों में हुए आत्मघाती धमाकों में करीब 260 लोगों ने जान गंवाई थी।

ट्रंप ने यह इफ्तार दावत अपने प्रशासन के प्रमुख मुस्लिम सदस्यों और विभिन्न देशों के शीर्ष राजनयिकों के लिए दी थी। ट्रंप ने कहा, 'रमजान धर्मार्थ और साथी नागरिकों की सेवा का वक्त होता है। रमजान बेहद खास है।

यह परिवारों, पड़ोसियों और समुदायों को करीब लाता है। आज की शाम हमारी संवेदनाएं उन धर्मावलंबियों के साथ भी हैं जिन्होंने हाल के कुछ हफ्तों में मुश्किलों का सामना किया। यह बेहद कठिन दौर रहा है।

न्यूजीलैंड की मस्जिदों में मारे गए मुस्लिमों के प्रति हमारे दिलों में गहरा दुख है। हम श्रीलंका, कैलिफोर्निया और पिट्सबर्ग में ईसाइयों, यहूदियों और ईश्वर की अन्य संतानों की मौत से भी दुखी हैं।' अमेरिका के राष्ट्रपति हर साल रमजान के दौरान इफ्तार दावत की मेजबानी करते हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.