विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'फ्लाईदुबई उड़ान में आतंकी साजिश के पीछे ईरान का हाथ', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

Published: Tue, 06 Oct 2026 06:09 AM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2026 07:03 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में हुए आतंकी हमले की नाकाम ...और पढ़ें

फ्लाईदुबई घटनाक्रम को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

फ्लाईदुबई घटनाक्रम को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने फ्लाईदुबई घटनाक्रम को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में ओमान के को-पायलट द्वारा की गई आतंकवादी हमले की नाकाम कोशिश के लिए व्यक्तिगत रूप से वे ईरान जिम्मेदार है।

व्हाइट हाउस परिसर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा, हां, मुझे ऐसा लगता है। मैं व्यक्तिगत रूप से ऐसा मानता हूं।

ट्रंप का यह बयान 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में हवा में विमान को हाईजैक करने और दुर्घटनाग्रस्त करने की साजिश के बाद आया है। उड़ान के दौरान ओमान निवासी को-पायलट हमम अल-हम्मामी ने कॉकपिट के भीतर भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था।

16,000 फीट नीचे आया था विमान

रिपोर्टों के अनुसार, हमलावर को-पायलट की योजना कैप्टन मच्छर को बेअसर करने के बाद विमान पर नियंत्रण पाने की थी। उसकी मंशा इजराइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर उतरने की मंजूरी हासिल कर विमान को किसी इमारत या खड़े विमान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त करने की थी।

हमले में गंभीर रूप से घायल होने और आंखों की रोशनी धुंधली पड़ने के बावजूद भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर ने अदम्य साहस का परिचय दिया। वे कॉकपिट का दरवाजा अंदर से खोलने में कामयाब रहे, जिसके बाद यात्रियों और ड्यूटी पर मौजूद क्रू सदस्यों ने कॉकपिट में घुसकर हमलावर को काबू कर लिया।

इस हाथापाई के दौरान विमान डिस्ट्रेस सिग्नल भेजे जाने से पहले महज दो मिनट के भीतर 16,000 फीट तेजी से नीचे आ गया। इसके बाद विमान का मार्ग बदलकर सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई गई, जिससे उसमें सवार सभी 180 लोगों की जान बच गई।

नेतन्याहू ने बताया हीरो

संयुक्त अरब अमीरात में पुलिस की हिरासत में मौजूद हमलावर अल-हम्मामी से पूछताछ जारी है। इस बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट की बहादुरी की जमकर तारीफ की है। नेतन्याहू ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान स्मित मच्छर से बात करते हुए उन्हें इजरायल, भारत और दुनिया का हीरो बताया।

इजरायली सरकार ने कैप्टन मच्छार और उनके परिवार को मई 2027 में आयोजित होने वाले इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण भी दिया है।

(न्यूज एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)