मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका: अप्रूवल रेटिंग घटकर 37 प्रतिशत पर पहुंची; 1990 के बाद सबसे निचला स्तर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग मध्यावधि चुनावों से पहले घटकर 37 प्रतिशत रह गई है, जो 1990 के बाद किसी राष्ट्रपति की सबसे कम है।
-1790440469601_m.webp)
मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग में भारी गिरावट (फाइल फोटो)
HighLights
ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग मध्यावधि चुनावों से पहले घटकर 37 प्रतिशत हुई।
यह 1990 के बाद किसी राष्ट्रपति की सबसे कम रेटिंग है।
सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता नागरिकता जांच हेतु डेटाबेस उपयोग की अनुमति दी।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग घटकर 37 प्रतिशत रह गई है। द वाल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, 1990 से किए जा रहे उसके सर्वेक्षणों में मध्यावधि चुनावों से पहले किसी राष्ट्रपति की यह सबसे कम अप्रूवल रेटिंग है।
यह गिरावट ऐसे समय आई है जब ट्रंप नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की सफलता की भविष्यवाणी कर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन को ईरान के साथ जारी संघर्ष के अलावा तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई से जुड़ी आर्थिक चिंताओं का भी सामना करना पड़ रहा है।
ट्रंप आगामी चुनाव से पहले आयोवा, फ्लोरिडा, टेक्सास और अलास्का में रिपब्लिकन उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर सकते हैं। अगले सप्ताह ओक्लाहोमा जाने की भी योजना है।
इस बीच, एबीसी न्यूज के अनुसार, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के फैसले में ट्रंप प्रशासन को मतदाताओं की नागरिकता की जांच के लिए संघीय आव्रजन डेटाबेस का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव तीन नवंबर को होंगे। (समाचार एजेंसी एएनाई के इनपुट के साथ)
