अमेरिका-चीन की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, व्हाइट हाउस में डिनर में शामिल हुए ट्रंप-चिनफिंग; टेक दिग्गज भी रहे मौजूद
ट्रंप और चिनफिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता खत्म हो चुकी है। इस वार्ता में दोनों देशों ने एआई और ताइवान ...और पढ़ें

व्हाइट हाउस में डिनर में शामिल हुए ट्रंप-चिनफिंग (फोटो- रॉयटर)
HighLights
डिनर में टेक जगत के दिग्गज टिम कुक, मार्क जुकरबर्ग, सैम ऑल्टमैन मौजूद रहे
रात्रिभोज में स्क्वैश, वाइल्ड मशरूम और क्रिस्पी पैनसेटा जैसे व्यंजन परोसे गए
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। ट्रंप और चिनफिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता खत्म हो चुकी है। इस वार्ता में दोनों देशों ने एआई और ताइवान जैसे मुद्दों पर चर्चा की। वहीं, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग व्हाइट हाउस में डिनर में शामिल हुए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने गुरुवार को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर के लिए स्वागत किया। इस भव्य रात्रिभोज में अमेरिकी बिजनेस, तकनीक, मीडिया और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
मेहमानों की लिस्ट
डिनर में टेक जगत के दिग्गज मौजूद रहे। इनमें एपल पूर्व सीईओ टिम कुक, ओपनएआई सीईओ सैम ऑल्टमैन, एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग, मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग, जूम सीईओ एरिक युआन और टिकटॉक निवेशक जेफ यास शामिल हैं।
वित्तीय क्षेत्र से जेपी मॉर्गन चेस, ब्लैकरॉक और गोल्डमैन सैक्स के सीईओ भी पहुंचे। एलवीएमएच सीईओ बर्नार्ड अर्नो और फाइजर सीईओ अल्बर्ट बौर्ला भी मेहमानों में शामिल थे। मीडिया से फॉक्स न्यूज के ब्रेट बेयर और लॉरा इंग्राहम तथा पैरामाउंट स्काईडांस सीईओ डेविड एलिसन भी मौजूद रहे।
डिनर का मेन्यू
रात्रिभोज में स्क्वैश, वाइल्ड मशरूम और क्रिस्पी पैनसेटा जैसे व्यंजन परोसे गए। दोनों नेता डिनर से पहले संबोधन भी देंगे।
ट्रंप ने शी जिनपिंग के साथ अपने संबंधों को “महान दोस्ती” बताया है। यह डिनर व्यापार और तकनीक के संबंधों को महत्व देने का संकेत है।
डेमोक्रेटिक सांसदों ने लगाए आरोप
डेमोक्रेटिक सांसदों ने ट्रंप प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वे ताइवान और व्यापार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से ज्यादा दिखावे पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने ताइवान को तुरंत सहायता और हथियार देने तथा चीन को एडवांस्ड चिप्स की बिक्री पर पाबंदी हटाने के फैसले की आलोचना की।
