व्हाइट हाउस में ट्रंप व मैक्रों ने लगाया पेड़, फ्रांस से लाए थे तोहफा
प्रथम विश्व युद्ध की जगह बेलेउ वुड्स से एक पेड़ को फ्रांसीसी राष्ट्रपति तोहफे के तौर पर अमेरिका लाए हैं।
वाशिंगटन (एएनआई)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस के दक्षिणी लॉन में एक पेड़ लगाया। मौके पर दोनों राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे। यह पेड़ मैक्रों व उनकी पत्नी, फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों की ओर तोहफे में दिया गया है।
यूरोपीयन सेसिल ओक का यह पेड़ साढ़े चार फीट लंबा होता है और इसका अस्तित्व पांच से दस साल तक रहता है। प्रथम विश्व युद्ध की जगह बेलेउ वुड्स से यह पेड़ लाया गया है जहां 9,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। इसके बाद दोनों राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ जार्ज वाशिंगटन मैंशन के लिए निकल गए। यहां वे एक साथ डिनर करेंगे। मंगलवार सुबह करीब 500 सैनिक और दर्जनों अधिकारी व्हाइट हाउस में मैक्रों का अभिवादन करेंगे जिसके बाद मैक्रों व ट्रंप की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस होगी।
ट्रंप के सत्ता में आने के बाद अनेकों विदेशी प्रमुख अमेरिका आए लेकिन पहला आधिकारिक दौरा मैक्रों का होगा। मैक्रों ने रविवार को एक इंटरव्यू में कहा था कि ट्रंप के साथ उन्होंने मजबूत व्यक्तिगत रिश्ता बनाया है।