विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिकागो में मंदिर पर हमले की साजिश में पकड़े गए ट्रांस अमेरिकी को जेल में लगेंगे हार्मोन इंजेक्शन, कोर्ट का आदेश

Published: Fri, 16 Oct 2026 02:51 PM (IST)

शिकागो के पास एक हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार ट्रांसजेंडर किशोर एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस को जेल में जेंडर-ट्रांजिशन हार्मोन इंजेक्शन मिलते रहेंगे।

एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस को दिए जाते रहेंगे हार्मोन इंजेक्शन

एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस को दिए जाते रहेंगे हार्मोन इंजेक्शन

HighLights

  1. ट्रांसजेंडर पर हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश रचने का आरोपी।

  2. जेल में जेंडर-ट्रांजिशन हार्मोन इंजेक्शन जारी रहेंगे।

  3. आरोपी ने खुद को 'श्वेत वर्चस्ववादी' बताया था।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। यूनाइटेड स्टेट्स में शिकागो के पास एक हिंदू मंदिर में नस्लवादी गोलीबारी की साजिश रचने के आरोपी 19 वर्षीय ट्रांसजेंडर किशोर को गिरफ्तार किया गया था। इसे लेकर जानकारी सामने आई है कि इस युवा को जेल में भी जेंडर-ट्रांजिशन (लिंग परिवर्तन) के लिए हार्मोन इंजेक्शन मिलते रहेंगे।

इलिनोइस के पैलेटाइन के रहने वाले ट्रांसजेंडर व्यक्ति एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस बुधवार को अदालत में पेश हुए, जहां जज ने उनके मेडिकल इलाज के बारे में भी बात की। कोर्ट ने एलेक्जेंको ड्रोस बिना जमानत के जेल में रखने का आदेश दिया है।

जेल में जारी रहेगा पैपोराकिस का इलाज

एनबीसी शिकागो की रिपोर्ट के मुताबिक, एलेक्जेंड्रोस को हार्मोन इंजेक्शन के अलावा अटेंशन-डेफिसिट/हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD), डिप्रेशन और एंग्जायटी (चिंता) का इलाज भी दिया जा रहा है।

यह फैसला पैपोराकिस की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद आया है। इस ट्रांसजेंडर व्यक्ति पर शिकागो के उपनगर ऑरोरा में एक हिंदू मंदिर पर हमला करने की साजिश रचने का आरोप है।

अभियोजकों का कहना है कि एलेक्जेंड्रोस ने अपने सहकर्मियों से कहा था कि वे भारतीयों को मारने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते और खुद को 'श्वेत वर्चस्ववादी' बताया था।

हिंदू मंदिर पर हमला करने की योजना

एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। ये टैको बेल में कैशियर के तौर पर काम करता था। उसके एक सहकर्मी ने पुलिस को कुछ संदिग्ध बातचीत के बारे में जानकारी दी थी।

इन सूचना को देने के लिए आठ पन्नों का दस्तावेज दिया गया, जिसमें बड़े पैमाने पर गोलीबारी की योजना का जिक्र था। साथ ही, इसमें एक राइफल, गोला-बारूद और अन्य सामरिक उपकरणों की तस्वीरें भी थीं।

पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 12:25 बजे पैपोराकिस ऑरोरा के एक बड़े हिंदू मंदिर पहुंचे, जहां उनका इरादा गोलीबारी करने का था। सर्विलांस फुटेज में उनकी कार को पार्किंग में आते और कुछ मिनट बाद वहां से जाते हुए देखा गया।

यह भी पढ़ें- 2 साल से रच रहा था भारतीयों को मारने की साजिश, 19 साल के अमेरिकी ने हमले के लिए मंदिर ही क्यों चुना?