अमेरिका में एक ही परिवार के चार सदस्य सहित कुल पांच लोगों की विमान दुर्घटना में मौत
अमेरिका के जॉर्जिया में एक छोट विमान दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई
जॉर्जिया, एपी। अमेरिका के जॉर्जिया में एक छोट विमान दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई। द एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, इस दुर्घटना में कुल पांच लोगों की मौत हो गई है। बताया गया कि इन पांच में चार लोग एक ही परिवार के थे और वह सब किसी के अंतिम संस्कार में जा रहे थे।
बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान में भी एक विमान हादसे में 91 यात्रियों की जान चली गई थी। यह हादसा पायलट की गलती से हुआ। बताया गया कि पायलट ने विमान की ऊंचाई और गति के बारे में चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया था, क्योंकि विमान लैंडिंग के करीब पहुंच गया था। माचार एजेंसी एएफपी ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि इस विमान दुर्घटना में 97 लोगों की मौत हुई है। दो लोग इस हादसे में बच गए। हादसे के वक्त विमान में 99 लोग सवार थे। इसमें 91 यात्री और 8 क्रू सदस्य थे।
पाकिस्तान के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुए हवाई जहाज में गंभीर रूप से जले हुए शवों की पहचान के लिए डीएन परीक्षण कराया गया। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि जले हुए शव इतने क्षतिग्रस्त हो गए है कि उनकी पहचान करने में मुश्किलें पैदा हुईं। अधिकारियों ने यात्रियों के परिजनों से आग्रह किया कि मृतकों की पहचान के अपना नमूना देने आएं।
दुर्घटना में दो लोग चमत्कारिक रूप से बच गए। उनमें से एक बैंक ऑफ पंजाब के अध्यक्ष जफर मसूद हैं, जिन्होंने अपनी भलाई के लिए अपनी मां को फोन किया। एक अन्य जीवित व्यक्ति ने जियो न्यूज को बताया कि वह एक मैकेनिकल इंजीनियर है। वह गुजरांवाला में एक परियोजना पर काम करने के बाद ईद के लिए अपने घर जा रहा था।