Move to Jagran APP

अमेरिका की 60 सबसे धनी महिलाओं में दो भारतवंशी भी

भारतवंशी जयश्री उलाल और नीरजा सेठी को अमेरिका में अपने बूते पर धनी बनने वाली 60 शीर्ष महिलाओं की सूची में जगह मिली है।

By Jagran News NetworkEdited By: Published: Thu, 12 Jul 2018 06:24 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jul 2018 06:34 PM (IST)
अमेरिका की 60 सबसे धनी महिलाओं में दो भारतवंशी भी
अमेरिका की 60 सबसे धनी महिलाओं में दो भारतवंशी भी

 न्यूयॉर्क( प्रेट्र)। भारतवंशी जयश्री उलाल और नीरजा सेठी को अमेरिका में अपने बूते पर धनी बनने वाली 60 शीर्ष महिलाओं की सूची में जगह मिली है। फो‌र्ब्स मैगजीन की इस सूची में जयश्री को 18वां और नीरजा को 21वां स्थान मिला है। 57 वर्षीय जयश्री की संपत्ति 130 करोड़ डॉलर (करीब 8,910 करोड़ रुपये) और 63 साल की नीरजा की संपत्ति 100 करोड़ डॉलर (करीब 6,800 करोड़ रुपये) आंकी गई है।

loksabha election banner

लंदन में जन्मीं और भारत में पली-बढ़ीं जयश्री साल 2008 से कंप्यूटर नेटवर्किंग फर्म एरिस्टा नेटव‌र्क्स की अध्यक्ष व सीईओ हैं। पिछले साल उनकी कंपनी की आय 160 करोड़ डॉलर (करीब 10,900 करोड़ रुपये) थी। नीरजा आइटी कंसल्टिंग और आउटसोर्सिग कंपनी सिंटेल की उपाध्यक्ष हैं।

पति भरत देसाई के साथ मिलकर उन्होंने साल 1980 में इस कंपनी की स्थापना की थी। कंपनी की शुरुआत उन्होंने मिशिगन के ट्रॉॅय स्थित अपने घर से की थी। तब इसमें महज दो हजार डॉलर का निवेश किया गया था। इस समय इस कंपनी में 23 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। सिंटेल को साल 2017 में 92.4 करोड़ डॉलर (करीब 6,335 करोड़ रुपये) की आय हुई थी।

कायली जेनर सबसे युवा धनी

टीवी स्टार और उद्यमी कायली जेनर फो‌र्ब्स सूची में शामिल सबसे युवा महिला हैं। 21 साल की कायली, किम करदाशियां की सौतेली बहन हैं। एबीसी सप्लाई कंपनी की मालकिन डायने हेंड्रिक्स इस सूची में शीर्ष पर हैं। सूची में शामिल 60 महिलाओं की कुल संपत्ति 71 अरब डॉलर (करीब चार लाख 86 हजार करोड़ रुपये) है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.