सैन्य जानकारी लीक करने वालों को मार देनी चाहिए गोली, चुनावी रैली में गरजे ट्रंप
ट्रंप ने बुधवार को एरिजोना के बुलहेड सिटी में एक चुनावी रैली में कहा कि ईरानी परमाणु ठिकानों पर हमले ...और पढ़ें

सैन्य जानकारी लीक करने वालों को मार देनी चाहिए गोली- ट्रंप
HighLights
कहा, ईरान पर अमेरिकी हमले की जानकारी हुई थी लीक
ट्रंप ने ईरान युद्ध के जल्द समाप्त होने का भी किया दावा
आईएएनएस, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि संवेदनशील सैन्य जानकारी लीक करने वालों को गोली मार देनी चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि ईरान पर अमेरिकी हमले से जुड़े अभियान का विवरण लीक होने से एक बेहद गोपनीय मिशन खतरे में पड़ गया था और उन्हें हमले का समय बदलना पड़ा था। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान युद्ध जल्द समाप्त हो जाएगा। इसके बाद ऊर्जा की कीमतें तेजी से गिरेंगी।
ट्रंप ने बुधवार को एरिजोना के बुलहेड सिटी में एक चुनावी रैली में कहा कि ईरानी परमाणु ठिकानों पर हमले से पहले ही अमेरिकी बमवर्षक विमानों के रवाना होने और पहुंचने के समय की जानकारी मीडिया में लीक कर दी गई थी।
उन्होंने कहा, 'मेरी राय में जानकारी लीक करने वालों को गोली मार देनी चाहिए।' उन्होंने कहा कि यह जानकारी न्यूयॉर्क टाइम्स और सीएनएन में प्रकाशित हुई थी। इसमें मिसौरी से रवाना होने वाले बी-2 स्टेल्थ बमवर्षकों के मिशन के समय का जिक्र था।
'कनाडा को बनाएंगे अमेरिका का 51वां राज्य'
ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात दोहराई है। उन्होंने कहा कि कनाडा, अमेरिका का 51वां राज्य बन सकता है। पड़ोसी देश टैरिफ के जरिये अमेरिका का शोषण कर रहा है। ट्रंप ने दावा किया कि कनाडा की आटोमोबाइल कंपनियां अपने देश की कारोबारी नीति से बचने के लिए अपने काम को अमेरिका में शिफ्ट कर रही हैं।
'अब चीन से खूब पैसा कमाता है अमेरिका'
ट्रंप ने चुनावी रैली में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अमेरिका दौरे का बचाव किया। उन्होंने दावा किया कि वाशिंगटन अब चीन से बहुत पैसा कमाता है। वे हमारा सम्मान भी करते हैं। बता दें कि चीनी राष्ट्रपति ने 23-25 सितंबर को अमेरिका का दौरा किया था।
