इस महिला ने बताया मास्क लगाने का नया तरीका, जानें कैसे रहेंगे आपके कान सुरक्षित
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक महिला ने ऐसा तरीका बताया है जिससे आपके कान सुरक्षित रहेंगे।
न्यूयॉर्क, एजेंसी। कोरोना के कारण हर कहीं लोग मास्क लगाए घूम रहे हैं। कोविड-19 से बचाव के लिए यह सबसे आम उपाय हैं। हालांकि जब आप दिन भर अपने मुंह और नाक को मास्क से ढके रहते हैं तो यह आपके कानों के लिए पीड़ादायक स्थिति हो सकती है, लेकिन एक महिला ने ऐसा तरीका बताया है जिससे आपके कान सुरक्षित रहेंगे।
सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट किया है, जिसमें बताया है कि अपने हैडबैंड पर एक बटन लगाकर आप कानों को प्रभावित होने से बचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अपने हैडबैंड पर एक बटन इस तरह से लगाएं कि वह कानों के बिल्कुल ऊपर रहे और उसमें मास्क की डोरी को उसमें अटका दें। लोगों को यह सरल तरीका बेहद पसंद आ रहा है। उन्हें हजारों की संख्या में लाइक मिले हैं और लोग उनकी जमकर के तारीफ भी कर रहे हैं। कई लोगों ने महिला को कानों को बचाने के लिए धन्यवाद दिया है।
फ्रांस ने कोरोना वायरस के कहर के चलते 100 करोड़ से भी ज्यादा फेस मास्क मंगवाए हैं, जिनमें से ज्यादातर मास्क चीन से मंगवाए जा रहे हैं। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी है।
दुनियाभर को कोरोना वायरस जैसी महामारी की मुसीबत में झोंक देने वाला चीन अब उसी के माध्यम से नोट छाप रहा है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए चीन दुनिया के कई देशों को मास्क का निर्यात कर रहा है और उसके लिए यह धंधा बहुत फायदे का साबित हो रहा है।
व्यापक पैमाने पर एन95 मास्क मास्क का उत्पादन
मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में जनवरी के आखिर में कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू हुआ। फरवरी तक वुहान के साथ ही हुबेई प्रांत के अन्य हिस्सों को भी वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया था। ऐसे में गुआन शूंजे नामक कंपनी ने मात्र 11 दिन में ही मास्क बनाने वाली एक नई फैक्ट्री खड़ी कर दी। उत्तरपूर्वी चीन में पांच इकाइयां स्थापित करने वाली यह कंपनी अब व्यापक पैमाने पर एन95 मास्क बना रही है, जिसकी दुनियाभर में भारी मांग है।