Move to Jagran APP

भारत-अमेरिका की आर्थिक साझीदारी है संभावनाओं का विशाल भंडार- संधू

अमेरिका में भारतीय राजदूत संधू ने कहा कि अमेरिका में 200 भारतीय कंपनियां और भारत में 2000 से अधिक अमेरिकी कंपनियां मौजूद हैं जो हमारे बीच आर्थिक साझेदारी को विशाल बनाती हैं। वहीं भारत-वर्जीनिया व्यापार 2019 में 1.65 अरब डालर था जो अब तक 15 फीसद तक बढ़ चुका है।

By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 10 Jun 2022 02:12 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jun 2022 02:12 PM (IST)
भारत-अमेरिका की आर्थिक साझीदारी है संभावनाओं का विशाल भंडार- संधू
भारत व अमेरिका के आर्थिक रिश्तों का यह महत्वपूर्ण साल रहा: संधू

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक संबंधों के लिए इस वर्ष को बेहतरीन करार देते हुए भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने दोनों देशों के बीच आर्थिक साझीदारी के तौर पर विशाल संभावनाओं का भंडार बताया है। अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू (Taranjit Singh Sandhu)  ने कहा कि भारत और अमेरिका के लिए व्यापारिक और आर्थिक संबंधों का यह महत्वपूर्ण वर्ष रहा। उन्होंने गुरुवार को भारत और अमेरिकी रिश्ते को आर्थिक साझेदारी के रूप में विशाल संभावनाओं से भरा बताया।

loksabha election banner

पिछले साल द्विपक्षीय व्यापार में हासिल हुई ऐतिहासिक उपलब्धि 

संधू ने कहा कि पिछले साल दोनों देशों ने 160 अरब डालर से अधिक द्विपक्षीय व्यापार करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। संधू ने इसके साथ ही कहा कि यहां यह ध्यान रखना होगा कि यह उपलब्धि हमने कोराना काल की बंदिशों के बीच और आपूर्ति को लेकर बिना किसी औपचारिक समझौते के पाई है। उन्होंने ये बातें भारत से मजबूत संबंध रखने वाले वर्जीनिया के फेयरफैक्स काउंटी के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कही।

अमेरिका में भारत की 200 कंपनियां

संधू ने कहा कि अमेरिका में 200 भारतीय कंपनियां और भारत में 2000 से अधिक अमेरिकी कंपनियां मौजूद हैं जो हमारे बीच आर्थिक साझेदारी को विशाल बनाती हैं। वहीं भारत-वर्जीनिया व्यापार 2019 में 1.65 अरब डालर था जो अब तक 15 फीसद तक बढ़ चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.