Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब क्या करेंगे ट्रंप... अमेरिका में अवैध प्रवासियों की संख्या 1.4 करोड़ के पार पहुंची, भारतीयों की भी बड़ी संख्या

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Fri, 22 Aug 2025 07:09 AM (IST)

    अमेरिका में अवैध रूप से रहने वालों की संख्या अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई है। शोध समूह प्यू रिसर्च सेंटर ने बताया कि अमेरिका में अवैध प्रवासियों की संख्या 2023 में 1.4 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब ट्रंप ने गत जनवरी में पदभार संभालने के बाद से अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रखा है।

    Hero Image
    अमेरिका में अवैध प्रवासियों की संख्या 1.4 करोड़ के पार पहुंची (फाइल फोटो)

     एपी, वाशिंगटन। अमेरिका में अवैध रूप से रहने वालों की संख्या अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई है। शोध समूह प्यू रिसर्च सेंटर ने बताया कि अमेरिका में अवैध प्रवासियों की संख्या 2023 में 1.4 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट में सामने आई यह बात

    यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गत जनवरी में पदभार संभालने के बाद से अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रखा है। प्यू रिसर्च सेंटर अवैध प्रवासियों के डाटा पर करीबी नजर रख रहा है।

    2023 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची ऐसे लोगों की संख्या

    उसके अनुमान के अनुसार, यह संख्या इससे पहले वाले वर्ष में 1.18 करोड़ थी। जबकि ऐसे लोगों की संख्या 2007 में रिकार्ड 1.22 करोड़ हो गई थी। इस बढ़ोतरी के पीछे वे 60 लाख लोग रहे, जिन्हें किसी न किसी प्रकार की कानूनी सुरक्षा मिली थी।

    ट्रंप ने दिए हैं आदेश

    इस वर्ष 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद ट्रंप ने इनमें से कई कानूनी सुरक्षा को खत्म कर दिया है। प्यू रिसर्च सेंटर ने बताया कि उसने 2023 के डाटा का पूर्ण विश्लेषण किया है, जबकि 2024 के प्रारंभिक नतीजों से जाहिर होता है कि उस वर्ष भी संख्या बढ़ी।

    हालांकि जून, 2024 में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा सीमा पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अवैध प्रवासियों की संख्या में कमी आई। इस वर्ष ट्रंप प्रशासन में भी इनकी संख्या में कुछ कमी आई है, लेकिन यह आंकड़ा अब भी 1.4 करोड़ के ऊपर है।

    भारतीयों की भी बड़ी संख्या

    अमेरिका में जनवरी, 2025 में प्रवासियों की कुल संख्या 5.3 करोड़ थी, जिनकी कानूनी स्थिति कुछ भी रही हो। अमेरिका में मेक्सिको के बाद ग्वाटेमाला, अल साल्वाडोर, होंडुरास और भारत के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। पिछले दो वर्षों में वेनेजुएला, क्यूबा, कोलंबिया, यूक्रेन और पेरू के लोगों की संख्या दोगुनी हुई है।

    सभी 5.5 करोड़ अमेरिकी वीजाधारकों की समीक्षा कर रहा ट्रंप प्रशासन

    अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को बताया कि वह वैध अमेरिकी वीजा रखने वाले 5.5 करोड़ से अधिक विदेशियों के रिकार्ड की समीक्षा कर रहा है, ताकि आव्रजन नियमों के निर्वासन योग्य उल्लंघनों या संभावित रद्दीकरण का पता लगाया जा सके।

    इस आधार पर वीजा रद किया जाएगा

    विभाग ने कहा कि सभी अमेरिकी वीजा धारकों की निरंतर जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं वे इस दस्तावेज के लिए अयोग्य तो नहीं हो गए हैं। ऐसी जानकारी मिलने पर उनका वीजा रद कर दिया जाएगा और अगर वीजा धारक अमेरिका में है, तो उसे निर्वासित किया जाएगा।

    विभाग ने कहा कि इस अयोग्यता में वीजा अवधि से अधिक समय तक रुकना, आपराधिक गतिविधि, सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा, किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधि में शामिल होना या किसी आतंकी संगठन को समर्थन प्रदान करना शामिल है।

    अमेरिकी विदेश विभाग ने कही ये बात

    विभाग ने कहा, ''हम अपनी जांच के दौरान सभी उपलब्ध सूचनाओं की समीक्षा करते हैं, जिसमें कानून प्रवर्तन या आव्रजन रिकॉर्ड या वीजा जारी होने के बाद सामने आने वाली कोई भी अन्य जानकारी शामिल है।''