विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एफबीआई ने अपने जॉब पोर्टल को हैक करने वाले को पकड़ा, स्कैनिंग और फि​शिंग टूल को किया जब्त

Published: Sat, 10 Oct 2026 02:00 AM (IST)

अमेरिकी एजेंसी फेडरल ब्यूरो आफ इनवेस्टीगेशन (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल ने शुक्रवार को बताया कि एक आपराधिक हैकिंग ग्रुप के सह-साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया गया है।

एफबीआई ने अपने जॉब पोर्टल को हैक करने वाले को पकड़ा (फोटो- एक्स)

एफबीआई ने अपने जॉब पोर्टल को हैक करने वाले को पकड़ा (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. शाइनीहंटर्स ग्रुप को निशाना बनाने की कड़ी में यह नवीनतम गिरफ्तारी है

  2. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी

एपी, वाशिंगटन। अमेरिकी एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल ने शुक्रवार को बताया कि एक आपराधिक हैकिंग ग्रुप के सह-साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया गया है।

इस समूह ने पिछले महीने ब्यूरो के जाब पोर्टल को हैक करने और इस कानून प्रवर्तन एजेंसी के लगभग सभी कर्मचारियों का संवेदनशील और निजी डाटा हासिल करने का दावा किया था।

शाइनीहंटर्स ग्रुप को निशाना बनाने की कड़ी में यह नवीनतम गिरफ्तारी है। इसी कुख्यात समूह ने हैकिंग की जिम्मेदारी ली थी।

पटेल ने बताया कि एजेंसी अपने नेटवर्क में घुसपैठ को लेकर वैश्विक स्तर पर जांच कर रही है। एक ऐसे प्लेटफार्म पर इस हैकिंग को अंजाम दिया गया, जिसे थर्ड पार्टी द्वारा संचालित किया जाता है। जबकि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी।

इधर, एफबीआई ने हैकरों के एक समूह द्वारा साइबर अभियानों में इस्तेमाल होने वाले स्कैनिंग और फिशिंग टूल को जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह समूह चीनी सरकार से जुड़ा है।