विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'थैंक्यू इंडिया', भारत ने अब्दुल रऊफ अजहर का किया सफाया; अमेरिका ने कहा- हो गया न्याय

Published: Fri, 09 May 2025 11:30 AM (IST)Updated: Fri, 09 May 2025 11:36 AM (IST)

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर जैश-ए-मोहम्मद के कुख्यात आतंकी और टॉप कमांडर अब्दुल रऊफ अजहर का सफाया ...और पढ़ें

भारत ने अब्दुल रऊफ अजहर का किया सफाया (फाइल फोटो)
भारत ने अब्दुल रऊफ अजहर का किया सफाया (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भारत की कार्रवाई में अब्दुल अजहर की मौत
  2. US डिप्लोमैट ने भारत को कहा धन्यवाद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर जैश-ए-मोहम्मद के कुख्यात आतंकी और टॉप कमांडर अब्दुल रऊफ अजहर का सफाया कर दिया है।

भारत की इस कार्रवाई का अब वैश्विक असर भी दिखने लगा है और अब्दुल अजहर की मौत पर अमेरिका ने भारत को सार्वजनिक रूप से धन्यवाद भी कहा है। मसूद अजहर का भाई और अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन जैश का प्रमुख ऑपरेशनल मास्टरमाइंड अब्दुल अजहर की मौत से अमेरिका गदगद नजर आ रहा है।

अमेरिका ने किया भारत का समर्थन

अमेरिका के पूर्व राजदूत और संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि रहे जालमे खलीलजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के दौरान क्रूर आतंकवादी अब्दुल रऊफ अजहर को मार गिराया है। यह वही शख्स है जिसने 2002 में यहूदी पत्रकार डेनियल पर्ल का सिर कलम कर हत्या कर दी थी। आज इंसाफ हुआ है। थैक्यू इंडिया।"

भारत द्वारा सैन्य कार्रवाई कर मारे गए अब्दुल रऊफ की मौत पर अमेरिका ने इसे 'जस्टिस डिलीवर्ड' बताया है। कुख्यात आतंकी की मौत से अमेरिका के साथ-साथ यहूदी समुदाय भी काफी ज्यादा संतुष्ट नजर आ रहा है।

डेनियल पर्ल की हत्या से जुड़ा था अब्दुल अजहर

2002 में पाकिस्तान में हुए एक वीभत्स हत्याकांड में वॉल स्ट्रीट जर्नल के सीनियर पत्रकार डेनियल पर्ल का सिर कलम कर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। अब्दुल रऊफ इस हत्याकांड का मास्टमाइंड था और अमेरिकी एजेंसियों को इसकी लंबे समय से तलाश थी।

US महिला डिप्लोमैट ने पीएम मोदी को टैग कर कहा धन्यवाद

अमेरिका की एक वरिष्ठ डिप्लोमैट एली कोहैनिम ने भी अब्दुल रऊफ अजहर की मौत पर भारत को धन्यवाद कहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO India) को टैग कर लिखा, "हम लंबे समय से डेनियल पर्ल के लिए न्याय का इंतजार कर रहे थे। उनकी बेरहमी से हत्या की गई थी। मैं व्यक्तिगत रूप से भारत सरकार की आभारी हूं।"

अंतरराष्ट्रीय मीडिया और यहूदी समुदाय ने की सराहना

भारत द्वारा की गई कार्रवाई को इजरायली अखबार 'द यरूशलम पोस्ट' ने प्रमुखता से कवर किया और अपनी रिपोर्ट में कहा कि दुनिया भर का यहूदी समुदाय भारत की इस कार्रवाई से राहत महसूस कर रहा है। जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों के खिलाफ भारत की सख्ती को वैश्विक समर्थन मिल रहा है।

दो तरफा हमले से पाकिस्तान पस्त, बलूचिस्तान में सैन्य बलों को बनाया गया निशाना; कई जगह हुए भयानक विस्फोट