Move to Jagran APP

COVID-19 In Texas: टेक्सास में बढ़ते मामलों को देखते हुए फेस मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

अमेरिका के टेक्सास राज्य में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए फेस पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 12:04 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 12:04 PM (IST)
COVID-19 In Texas: टेक्सास में बढ़ते मामलों को देखते हुए फेस मास्क लगाना हुआ अनिवार्य
COVID-19 In Texas: टेक्सास में बढ़ते मामलों को देखते हुए फेस मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

वाशिंगटन, आइएएनएस। अमेरिका के टेक्सास राज्य में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए फेस पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। टेक्सास स्वास्थ्य और मानव सेवा के अनुसार यहां पर 7,500 नए  संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। अब राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 183,532 हो गया है। इसको ध्यान में रखते हुए यहां पर सभी लोगों को फेस पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य में मरनेवालों की संख्या 2,575 हो गई है। राज्य में फेस पर मास्क लगाना अनिवार्य करने की प्रक्रिया प्रभावी हो गई है। टेक्सास गवर्नर ग्रेग एबॉट द्वारा एक दिन पहले यह आदेश दिया गया था। 

loksabha election banner

पूरी दुनिया में यूएस सबसे अधिक संक्रमित देश 

बता दें कि अमेरिका पूरी दुनिया ऐसा पहला देश है जहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 28 लाख 47 हजार के पार पहुंच गया हैं वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 31 हजार 509 हो गई है। पूरी दुनिया में इस संकट से अभी तक 1 करोड़ 10 से ज्यादा संक्रमितों की संख्या पहुंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 5 लाख 24 हजार से अधिक हो गई है। 

यूएस के बाद ब्राजील सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 15 लाख 43 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों का आंकड़ा 63 हजार के पार पहुंच गया है। प्रत्येक दिन ब्राजील में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। तीसरे नबंर पर रूस सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 6, लाख 67 हजार 544  तक पहुंच गया है। वहीं मरनेवालों की संख्या  63 हजार 254 पहुंच गई है। रूस के बाद चौथे नंबर पर भारत सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 6 लाख 25 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं मरनेवालों की संख्या 18 हजार के पार पहुंच गई है। भारत के बाद पेरु, चिली, यूके, स्पेन और मेक्सिको सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.