विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होर्मुज में भारी तनाव: अमेरिका ने ईरान के 80 ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले; तेल बाजार में मचा हड़कंप

Published: Wed, 08 Jul 2026 04:52 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2026 07:51 AM (IST)

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच एक बार फिर युद्ध की चिंगारी भड़क उठी है। अमेरिकी सैन्य बल यूएस ...और पढ़ें

अमेरिका ने ईरान पर शुरू किए भीषण हमले (फोटो- रॉयटर)

अमेरिका ने ईरान पर शुरू किए भीषण हमले (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. अमेरिका ने कहा कि ईरान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है

  2. ईरान ने होमुर्ज में तीन जहाजों पर हमला किया था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच एक बार फिर युद्ध की चिंगारी भड़क उठी है। अमेरिकी सैन्य बल यूएस सेंट्रल कमांड ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर विनाशकारी हमले किए हैं। वहीं, सेटकॉम ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के 80 ठिकानों पर हमले किए हैं।

अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान द्वारा अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में निर्दोष नागरिकों वाले कमर्शियल जहाजों और तेल टैंकरों को निशाना बनाने के जवाब में की जा रही है। अमेरिका ने कहा कि ईरान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है।

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में तीन टैंकरों को निशाना बनाकर उनपर हमला किया जिसकी वजह से एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान की इस आक्रामकता को गैर-जरूरी और खतरनाक बताते हुए इसे पिछले महीने हुए द्विपक्षीय सीजफायर (युद्धविराम) का साफ उल्लंघन करार दिया है।

ईरान के इन ठिकानों को बनाया निशाना

अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, तटीय निगरानी प्रणाली, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, एंटी-शिप क्रूज मिसाइलें और ड्रोन लॉन्च पैड्स को निशाना बनाया गया है। दक्षिणी ईरान के सिरीक, केशम और बंदर अब्बास जैसे प्रमुख बंदरगाह शहरों में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं।

ईरान ने जारी किया बयान

इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का विदेश मंत्रालय, अमेरिका द्वारा समझौते का उल्लंघन किए जाने के नतीजों के बारे में चेतावनी देते हुए, अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा की रक्षा के लिए जरूरी कोई भी कदम उठाएगा।