विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका: नाव पलटने के बाद 62 घंटे तक समुद्र में फंसा रहा 15 वर्षीय किशोर, भाइयों की लाश भी थामे रखी

Published: Wed, 16 Sep 2026 11:55 AM (IST)

अलास्का तट पर एक नाव पलटने के बाद 15 वर्षीय डेरेक पार्कर अघनांगा 62 घंटे तक बर्फीले समुद्र में जीवित ...और पढ़ें

HighLights

  1. 15 वर्षीय डेरेक पार्कर अघनांगा 62 घंटे समुद्र में जीवित रहा।

  2. अलास्का तट पर मछली पकड़ने वाली नाव पलटने से हादसा।

  3. हाइपोथर्मिया से पीड़ित डेरेक को बचाया गया, दो की मौत।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। 15 साल का डेरेक पार्कर अघनांगा अलास्का के तट पर अपने भाई के साथ ट्रिप पर गया था। इस ट्रिप के दौरान वह समुद्र में लगभग तीन दिन तक जिंदा रहा।

लेकिन उसकी ये ट्रिप तब दर्दनाक हादसे में बदल गई जब 5 सितंबर को उनकी मछली पकडने वाली नाव पलट गई और उसके साथ गए उसके भाई की हादसे में मौत हो गई। डेरेक के परिवार के सदस्यों ने इस पूरी घटनी से जुड़ी कई दिल दहला देने वाली बातें बताई।

डेरेक की जिंदगी के दर्दनाक 62 घंटे

एक न्यूज रिलीज में कोस्ट गार्ड ने कहा, 'उन्हें 7 सितंबर की सुबह पलटी हुई नाव मिली और उन्होंने सर्वाइवल इक्विपमेंट गिराए। इसके बाद पास के एक जहाज ने डेरेक को बचाया, डेरेक को जिस समय बचाया गया उस समय वो हाइपोथर्मिया से पीड़ित था। इस दौरान दो लोगों के शव भी बरामद किए।'
'
कोस्ट गार्ड ने हादसे से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया, 'डेरेक को बेरिंग सागर में सेंट लॉरेंस द्वीप से लगभग 4 मील पहले पलटी नाव से बचाया गया। वह प्रशांत महासागर के बर्फीले पानी में 62 घंटों तक जिंदा रहने में कामयाब रहा।

जिंदगी-मौत के बीच भी नहीं छोड़ा भाई का साथ

डेरेक के परिवार की एक सदस्य कोलीन वॉकर ने GOFOUNDME पेज पर घटना की जानकारी देते हुए लिखा, 'मेरा भतीजा और उसका एक साथी बोरिंग सागर में गुजर गए, जबकि मेरा दूसरा भतीजा जिंदा मिला।

परिवार के दो लोगों को खोने का हमें दुख है। हालांकि मेरे दूसरे भतीजे डेरेक ने उनके डूबने के बाद काफी देर तक पकड़ा रखा। आखिरकार उन दोनों के शव मिल गए और उन्हें बाहर निकाल लिया गया।

कैसे पानी में फंसे थे डेरेक और उसके भाई?

एक रिपोर्ट के मुताबिक डेरेक और उसके साथियों की नाव अचानक पलट गई, जिससे नाव में सवार सभी लोग बर्फीले समुद्र में गिर गए, शुरुआती पलों में वो लोग एक दूसरे के पास थे।

NBC न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'शायद उनकी मछली पकड़ने वाली एक लाइन नाव के मोटर में उलझ गई होगी। उन्होंने उसे सुलझाने की कोशिश की, लेकिन वो उसमें कामयाब नहीं हो पाए। वो लोग नाव पर बस बैठे ही थे कि मौसम खराब हो गया और नाव पलट गई।

रेस्क्यू के समय गंभीर हालत में था डेरेक

डेरेक को जब बचाया गया तो वो बुरी तरह से डिहाइड्रेट था। बहुत ज्यादा ठंड/धूप के संपर्क में रहने से परेशान था और उसकी हालत गंभीर थी, लेकिन वो सांस ले रहा था। इमरजेंसी रेस्पॉन्डर्स ने उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए मेडिकल सेंटर पहुँचाया।

दो मौतों पर जताई संवेदना

आर्कटिक डिस्ट्रिक्ट के कमांडर रियर एडमिरल बॉब लिटिल ने दोनों मौतों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा, 'इन दो नाविकों की दुखद मौत से प्रभावित परिवारों, दोस्तों और समुदायों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।'

साथ ही उन्होंने कहा, ' हम मोटर वेसल नॉर्थवेस्ट एक्सप्लोरर, फ़ेडरल, स्टेट और विलेज के फ़र्स्ट रेस्पॉन्डर्स और मिशन पार्टनर्स की शानदार कोशिशों के लिए आभारी हैं, जिनकी मदद से एक जान बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में बस एक्सीडेंट कवरेज के दौरान मीडिया हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन लोगों की मौत