सीरिया के पूर्व अधिकारी को अमेरिका में 60 साल की सजा, असद शासनकाल में कैदियों को दी थी यातना
अमेरिका में सीरिया के पूर्व अधिकारी समीर ओसमान अलशेख को असद शासनकाल में कैदियों को प्रताड़ित करने के आरोप में 60 साल की जेल हुई है।

25 जुलाई 2011 की तस्वीर में अलशेख और बशर अल-असद
HighLights
सीरियाई पूर्व अधिकारी समीर ओसमान अलशेख को अमेरिका में 60 साल की सजा।
असद शासनकाल में कैदियों को यातना देने का दोषी पाया गया।
लॉस एंजिल्स की संघीय अदालत ने सुनाया यह महत्वपूर्ण फैसला।
डिजिटल डेस्क, लॉस एंजिल्स। सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासनकाल में कैदियों को प्रताड़ित करने के दोषी पाए गए सीरियाई सेना के एक पूर्व अधिकारी को अमेरिका में 60 साल की सजा सुनाई गई है।
समीर ओसमान अलशेख को 60 साल की सजा
लॉस एंजिल्स के एक संघीय जज ने गुरुवार को समीर ओसमान अलशेख को यह सजा सुनाई। मार्च में एक जूरी ने उसे 2005 से 2008 के बीच सीरिया की कुख्यात अदरा जेल के इंचार्ज रहते हुए प्रताड़ना की साजिश रचने के एक मामले और प्रताड़ना के तीन मामलों में दोषी पाया था।
सजा सुनाने से पहले जज ने कहा, 'यह व्यवहार घिनौना, अकल्पनीय रूप से क्रूर और लगभग शब्दों से परे हिंसक और बर्बर था।'
मानवाधिकार समूहों और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने सीरियाई सरकार पर हिरासत में बड़े पैमाने पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है, जिसमें हजारों लोगों को प्रताड़ित करना और बिना किसी कारण के हिरासत में रखना शामिल है। कई मामलों में तो उनके परिवारों को इसकी सूचना भी नहीं दी गई।
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ीं तो भड़क गए ट्रंप, फेडरल बोर्ड पर लगाया साजिश रचने का आरोप
