विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sunita Williams: अंतरिक्ष से आई खुशखबरी! जल्द धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स, NASA ने बता दी तारीख

Published: Wed, 12 Feb 2025 02:03 PM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2025 02:07 PM (IST)

Sunita Williams नासा ने जानकारी दी है कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को निर्धारित समय से थोड़ा पहले ही ...और पढ़ें

Sunita Williams: नासा ने सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर बड़ी जानकारी दी है।(फोटो सोर्स: जागरण)
Sunita Williams: नासा ने सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर बड़ी जानकारी दी है।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. स्पेसएक्स आगामी अंतरिक्ष यात्री उड़ाने के लिए कैप्सूल बदलेगा
  2. बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स जून 2024 से अंतरिक्ष में फंसे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।  नासा और स्पेसएक्स एजेंसी के स्पेसएक्स क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को जल्द से जल्द सुरक्षित रूप से वापस लाने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।

नासा ने जानकारी दी है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को निर्धारित समय से थोड़ा पहले ही पृथ्वी पर वापस लाा जा सकता है।  दोनों अंतरिक्ष यात्री पिछले साल जून से अंतरिक्ष में फंसे हैं।

NASA ने मंगलवार को कहा का स्पेसएक्स आगामी अंतरिक्ष यात्री उड़ाने के लिए कैप्सूल बदलेगा, ताकि बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स को मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत के बजाय मार्च के बीच महीने में ही वापस लाया जा सके।

10 दिनों की अंतरिक्ष यात्रा पर गईं थी सुनीता विलियम्स

बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स जून 2024 में बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में सवार होकर आईएसएस के लिए रवाना हुए थे। अंतरिक्ष पर दोनों यात्रियों को महज 10 दिन ही बिताना था।

अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने के बाद, नासा और बोइंग ने अंतरिक्ष यान में समस्याओं को बेहतर ढंग से समझने के लिए हफ्तों तक काम किया लेकिन अंततः यह निर्णय लिया गया कि चालक दल के साथ स्टारलाइनर को वापस करना बहुत कठिन था।

नासा ने मंगलवार को बताया कि एजेंसी का क्रू-10 लॉन्च अब मिशन की तैयारी और एजेंसी की उड़ानी तैयारी प्रक्रिया के प्रामाणीकरण के पूरा होने के बाद 12 मार्च को लक्षित है।

सुनीता विलियम्स की वापसी पर ट्रंप लगातार ले रहे अपडेट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी लगातार सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर जानकारी लेते रहते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर बताया कि उन्होंने एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स से कहा कि वह मार्च के अंत तक दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी सुनिश्चित करें।

उम्मीद है कि वह सभी वहां सुरक्षित हैं। इन अंतरिक्ष यात्रियों को लंबे समय से वापसी का इंतजार है। वहीं, एलन मस्क ने भी अपनी एक पोस्ट में कहा कि यह बहुत ही भयावह है कि बाइडन प्रशासन ने इन अंतरिक्ष यात्रियों को लंबे समय से वहां पर छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: स्पेस स्टेशन पर 237 दिन में चलना भूलीं सुनीता विलियम्स, कहा-'अरसे से बैठी और लेटी नहीं हूं', मार्च तक हो सकेगी वापसी?