मध्य अमेरिका में तूफान नेट का कहर, 22 की मौत 4 लाख प्रभावित
अमेरिका में तूफान नेट ने 22 लोगों की जान ले ली है। मौसम विभाग ने बताया कि तूफान अब साप्ताहांत में अमेरिकी खाड़ी तटीय इलाके से टकराएगा। तूफान से 4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
मनागुआ, एजेंसी। मध्य अमेरिका को चक्रवाती तूफान नेट का सामना करना पड़ा, जिससे 22 लोगों की मौत हो गई। इससे निकारागुआ, कोस्टा रिका और होंडुरास प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने बताया कि तूफान अब साप्ताहांत में अमेरिकी खाड़ी तटीय इलाके से टकराएगा।
लुईसियाना के अधिकारियों ने पहले ही आपात स्थिति की घोषणा कर दी और लोगों को तटीय इलाकों से बाहर निकलने के आदेश दे दिए। तेल के प्लेटफॉर्म भी खाली करवाए गए। कोस्टा रिका में करीब चार लाख लोग पानी की आपूर्ति बंद होने और अस्थाई शिविरों में रहने के लिए मजबूर हैं।
जर्मनी में 'जेवियर' तूफान से चार की मौत
इधर जर्मनी में 'जेवियर' तूफान की वजह से चार लोगों की मौत हो गई। जेवियर से भारी नुकसान भी हुआ और यातायात भी प्रभावित हो गया। हैम्बर्ग में 10 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, बर्लिन और ब्रैंडेनबर्ग में भी ट्रेन सेवाएं रद की गईं। प्रमुख हवाई अड्डों पर भी उड़ानें प्रभावित हुईं।
यह भी पढ़ें: मारिया तूफान ने प्यूर्टो रिको में मचाई तबाही, 32 की मौत