Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अमेरिका में तूफान ने मचाई भारी तबाही, कैलिफोर्निया में पजारो नदी का बांध टूटा; 1500 से अधिक लोग फंसे

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 12 Mar 2023 05:03 AM (IST)

    अमेरिका के कैलिफोर्निया में पजारो नदी के बांध टूटने से 1500 से अधिक लोग फंसे गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को सभी लोगों को बाहर निकालने का आदेश दिया। ये सभी लोग उत्तरी कैलिफोर्निया के एक कृषि समुदाय से जूड़े हुए हैं।

    Hero Image
    अमेरिका में तूफान ने मचाई भारी तबाही, कैलिफोर्निया में पजारो नदी का बांझ टूटा।

    वाशिंगटन, एपी। अमेरिका के कैलिफोर्निया में पजारो नदी के बांध टूटने से 1500 से अधिक लोग फंसे गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को सभी लोगों को बाहर निकालने का आदेश दिया। ये सभी लोग उत्तरी कैलिफोर्निया के एक कृषि समुदाय से जूड़े हुए हैं, जो अपनी स्ट्रॉबेरी की फसल के लिए प्रसिद्ध है। मालूम हो कि राहत और बचाव कार्य में शामिल कैलिफोर्निया के केंद्रीय तट के साथ पजारो के अनिगमित मोंटेरे में रातोंरात में 50 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांध टूटने से स्थिति नाजुक

    मोंटेरे काउंटी बोर्ड ऑफ सुपरवाइजर के अध्यक्ष लुइस एलेजो ने ट्विटर कर कहा, "हम इस स्थिति से बचने और इसको रोकने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि बांध टूटने के कारण स्थिति सबसे खराब हो गई है।" मालूम हो कि एक वीडियो में बाचव गार्ड के एक सदस्य को एक कार में से एक चालक की मदद करते हुए दिखाया गया है जो बाढ़ के पानी में फंसकर अपने घाट तक पहुंच गया है।

    बाढ़ के कारण 1700 से अधिक लोग हुए प्रभावित

    एलेजो ने इस बाढ़ को भयावह बताते हुए कहा कि इसने पजारो के 1,700 निवासियों को प्रभावित किया है, जिसमेंकई लातीनी फार्मवर्कर्स हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान की मरम्मत करने में महीनों लगेंगे। मालूम हो कि पजारो नदी में शनिवार को आई बाढ़ ने सैंटा क्रूज और मोंटेरो काउंटी को अलग कर दी है।

    मरम्मत का काम जोरों पर

    मालूम हो कि शनिवार की सुबह पजारो नदी के बांध टूटने से कई लोग फंस गए हैं। अधिकारियों ने इसकी मरम्मत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। बांध के करीब सो रहे लोगों ने इसको ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं।