यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Spy Balloon: चीनी जासूसी गुब्बारे को मारने से पहले अमेरिकी पायलट ने ली थी सेल्फी, पेंटागन ने जारी की तस्वीर
Chinese Spy Balloon अमेरिकी फाइटर प्लेन द्वारा चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराने से पहले पायलट ने एक सेल्फी ली ...और पढ़ें

वाशिंगटन, एजेंसी। Chinese Spy Balloon अमेरिकी हवाई क्षेत्र में कुछ दिनों पहले चीनी जासूसी गुब्बारा दिखाई देने के बाद उसे फाइटर प्लेन द्वारा उड़ा दिया गया था। इस बीच आज यह बात सामने आई है कि अमेरिकी अमेरिकी फाइटर प्लेन द्वारा गुब्बारा मार गिराने से पहले पायलट ने एक सेल्फी भी ली थी, जिसे आज अमेरिकी रक्षा विभाग (डीओडी) ने जारी की है।
डीओडी द्वारा जारी इस तस्वीर में संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को दिखाया गया है, जिसे इस महीने की शुरुआत में मार गिराया गया था। जासूसी गुब्बारे पर विमान की छाया और धुएं स्पष्ट छवि दिखाई देती है। संदिग्ध जासूसी गुब्बारा, जिसे पहली बार 28 जनवरी को अमेरिका द्वारा देखा गया था, उसे 4 फरवरी को एक अमेरिकी एफ-22 लड़ाकू जेट द्वारा मार गिराया गया था।
बता दें कि गुब्बारे के मलबे को 5 फरवरी को दक्षिण कैरोलिना में मर्टल बीच के तट से इकट्ठा किया गया था। विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि फ्लाई-बाई ने खुलासा किया कि यह गुब्बारा खुफिया सिग्नल संग्रह संचालन करने में सक्षम था।
एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को जारी की गई तस्वीर, गुब्बारे के नीचे गिरने से एक दिन पहले ली गई थी। जानकारी के अनुसार गुब्बारा हवा में 60,000 फीट की उंचाई पर था, जब यह सेल्फी ली गई। वायु सेना के अनुसार, U-2 जासूसी विमान 70,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर उड़े थे।
