छह रूसी सैन्य अधिकारियों पर हैकिंग में शामिल होने का आरोप
न्याय विभाग के दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि इन अधिकारियों ने यूक्रेन के पावर ग्रिड पर भी हमला किया और 2017 के चुनाव में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की पार्टी की जानकारियों को हैक कर लीक करने का प्रयास किया।
By Shashank PandeyEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 07:29 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 07:29 AM (IST)
वाशिंगटन, एपी। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा सोमवार को जारी किए गए दस्तावेज के अनुसार, छह रूसी सैन्य अधिकारी कंप्यूटर हैकिंग के जरिये फ्रांसीसी चुनाव, शीतकालीन ओलंपिक और अमेरिकी कारोबार को बाधित करना चाहते थे। न्याय विभाग के मुताबिक, बड़ी संख्या में राजनीतिक, आर्थिक और खेल संबंधी निशानों पर हमले किए गए। न्याय विभाग के दस्तावेज में आरोप लगाया गया है कि इन अधिकारियों ने यूक्रेन के पावर ग्रिड पर भी हमला किया और 2017 के चुनाव में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की पार्टी की जानकारियों को हैक कर लीक करने का प्रयास किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें