अमेरिका: जॉर्जिया में रोलर कोस्टर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, 4 लोग घायल
अमेरिका के जॉर्जिया स्थित सिक्स फ्लैग्स ओवर जॉर्जिया एम्यूजमेंट पार्क में एक रोलर कोस्टर हादसे में एक व्यक्ति की मौत ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में स्थित प्रसिद्ध सिक्स फ्लैग्स ओवर जॉर्जिया अम्यूजमेंट पार्क में सोमवार को एक दर्दनाक रोलर कोस्टर हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए हैं।
11Alive के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही कॉब काउंटी पुलिस विभाग के जासूसों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस और पार्क प्रशासन ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि हादसा किस वजह से हुआ और किस रोलर कोस्टर पर हुआ।
गोलियथ कोस्टर से यात्रियों को बाहर निकाले जाने के फुटेज सामने आए हैं। अधिकारियों और सिक्स फ्लैग्स ने उस रोलर कोस्टर की पहचान नहीं बताई। बताया जा रहा है कि युवक की मौत रोलर कोस्टर से गिरने से हुई, वहीं इस दौरान चार अन्य लोग भी घायल हो गए।
कब की है घटना?
पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर सिक्स फ्लैग्स ओवर जॉर्जिया पार्क में एक रोलर कोस्टर से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हालांकि, कॉब काउंटी पुलिस विभाग ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि हादसा किस वजह से हुआ और वह व्यक्ति कैसे गिरा।
जांच जारी...
मामले की जांच जारी है, और 'सिक्स फ्लैग्स' के प्रवक्ता ने कहा है कि पार्क प्रशासन स्थानीय अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहा है।
डोन लॉ फर्म के अनुसार, जॉर्जिया पार्क में यह कम से कम सातवीं मौत होगी। इस फर्म के काम के दायरे में एम्यूजमेंट पार्क में होने वाले हादसे भी शामिल हैं। फर्म के मुताबिक, पिछली मौतों में 2006 की एक घटना भी शामिल है, जिसमें गोलियथ कोस्टर पर एक व्यक्ति को शायद हार्ट अटैक आया था।
इस घटना पर दुख जताते हुए सिक्स फ्लैग्स ओवर जॉर्जिया ने कहा, 'आज हमारे पार्क में हुई घटना से हम बेहद दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं और हार्दिक शोक संतप्त परिवार, मित्रों और प्रियजनों के साथ हैं।'
