Move to Jagran APP

तालिबान के साथ वार्ता में उल्लेखनीय प्रगति, बनाए रखेंगे यह माहौल : अमेरिकी दूत

कतर में तालिबान के प्रतिनिधियों के साथ छह दिन तक चली वार्ता के बाद अफगान मसले पर अमेरिका के विशेष दूत जालमे खलीलजाद ने रविवार को कई ट्वीट कर यह जानकारी दी।

By TaniskEdited By: Published: Sun, 27 Jan 2019 05:42 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jan 2019 05:42 PM (IST)
तालिबान के साथ वार्ता में उल्लेखनीय प्रगति, बनाए रखेंगे यह माहौल : अमेरिकी दूत
तालिबान के साथ वार्ता में उल्लेखनीय प्रगति, बनाए रखेंगे यह माहौल : अमेरिकी दूत

वाशिंगटन, प्रेट्र । अफगानिस्तान में 17 साल से जारी जंग खत्म करने के लिए अमेरिका और तालिबान के बीच हो रही शांति वार्ता में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। कतर में तालिबान के प्रतिनिधियों के साथ छह दिन तक चली वार्ता के बाद अफगान मसले पर अमेरिका के विशेष दूत जालमे खलीलजाद ने रविवार को कई ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि अभी अंतिम रूप से कुछ भी तय नहीं हुआ है। खलीलजाद ने बताया कि अब वह अफगान सरकार से बात करने के लिए काबुल जा रहे हैं।

prime article banner

खलीलजाद ने कहा, 'वार्ता के इस दौर में हमने महत्वपूर्ण मुद्दों पर उल्लेखनीय प्रगति की। हम यह माहौल बनाए रखेंगे और जल्द फिर वार्ता करेंगे। कुछ मसले सुलझाने बाकी रह गए हैं।' खलीलजाद ने वार्ता के इस दौर के लिए रचनात्मक सहयोग देने और सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कतर को धन्यवाद दिया। अफगानिस्तान में लंबे समय से जारी जंग खत्म कराने के लिए पिछले साल सितंबर में अपनी नियुक्ति के बाद से वह सभी संबंधित पक्षों से मिल चुके हैं। वर्ष 2001 में अमेरिकी हमले के बाद से तालिबान इस समय बेहद मजबूत स्थिति में है और अफगानिस्तान के करीब आधे हिस्से पर उसका नियंत्रण है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.